धूमधाम ओर ठाठ बाट से निकलेगी बाबा नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी*

Breaking Ticker

धूमधाम ओर ठाठ बाट से निकलेगी बाबा नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी*

 *धूमधाम ओर ठाठ बाट से निकलेगी बाबा नीलकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी*

*31 अगस्त को बाबा निकलेंगे नगर भ्रमण पर देंगे भक्तों को आशीर्वाद   होगा भ्रमण*


(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर पेटलावद नगर में 31 अगस्त सोमवार को भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। भगवान महादेव की भक्ति में निकलने वाली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों के शामिल होने की अपील की गईं है। इस दौरान हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा नगर शिवमय होगा।



शोभायात्रा का शुभारंभ श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से होगा। यहां से शोभायात्रा श्रद्धांजलि चौक, महाकाल पथ, सिटी केमिस्ट, गणपति चौक, अंबिका चौक, शनि मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, सुभाष मार्ग, भेरू चौक, रंगरेज गली, झंडा बाजार, पीपाड़ा मोहल्ला, गांधी चौक, कुम्हार मोहल्ला, साईं मंदिर एवं पुराना बस स्टैंड होते हुए पुनः श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

जगह-जगह होगा स्वागत, बरसेंगे फूल


शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और भगवान शिव के जयकारों के बीच निकलने वाली शोभायात्रा नगर में आकर्षण का केंद्र रहेगी।


 शोभायात्रा में भगवान शिव की पालकी विशेष आकर्षण रहेगी इस पालकी को सभी  मिलकर उठाएंगे भगवान शिव की आरती नगर के मार्गो से निकलने पर विभिन्न मंदिरों पर की जाएगी 


 श्री नीलकंठेश्वर भक्त मंडल के द्वारा बैठक का आयोजन कर तैयारी की रूपरेखा बनाई गई और सभी सदस्यों ने अलग-अलग  दायित्व लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। 


आस्था के साथ एकता का संदेश

भगवान शिव की आराधना को समर्पित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर की सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का संदेश भी देगा। युवाओं, महिलाओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।


आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि 31 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें और शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"