*नगर में 18 अगस्त को स्वास्थ्य जांच एवं हेल्थ चेकअप शिविर का हो रहा आयोजन*
*श्री श्याम फिजियोकेयर एंड न्यूरो रिहेब क्लिनिक दे रहा हेल्थ चेकअप की बेहतरीन व्यवस्था*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। श्री श्याम फिजियोकेयर एंड न्यूरो रिहैब क्लिनिक एवं V-TEAM Health Revolution की ओर से मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को विशेष हेल्थ चेकअप एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराने तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
शिविर में BMD टेस्ट, बॉडी एनालाइजर टेस्ट, संपूर्ण हेल्थ चेकअप एवं BMI टेस्ट सहित विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, हड्डियों की मजबूती (BMD), बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर में हड्डियों की मजबूती व कमजोरी, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बॉडी स्कल्पचर एवं ओबेसिटी हेल्थ का मूल्यांकन तथा विभिन्न बीमारियों की शुरुआती जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बीपी, शुगर, थायरॉइड और मोटापे से संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों के लिए निःशुल्क डाइट चार्ट की सुविधा भी रखी गई है।
*रजिस्ट्रेशन कटवाकर लेवे लाभ*
शिविर में ₹1500 की जांच मात्र ₹100 के रजिस्ट्रेशन शुल्क में कराने की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन श्री श्याम फिजियोकेयर, सफलता स्कूल के पास, कानवन रोड, पेटलावद में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
आयोजकों ने नागरिकों से इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए विकास सोनी – 8827833480 पर संपर्क किया जा सकता है।

.jpg)

.jpg)
















