वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री उपवन में 2400 पौधों के रोपण रखी नींव*

Breaking Ticker

वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री उपवन में 2400 पौधों के रोपण रखी नींव*

 *वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री उपवन में 2400 पौधों के रोपण रखी   नींव*

*गोविन्दपाड़ा फॉरेस्ट रेंज में विधि-विधान से भूमि पूजन, गड्ढे खुदाई कार्य प्रारंभ*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। अखिल विश्व गायत्री परिवार, पेटलावद द्वारा अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष एवं परम वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से “वृक्ष गंगा अभियान” का शुभारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत गोविन्दपाड़ा फॉरेस्ट रेंज में 2400 पौधों के रोपण की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसे “गायत्री उपवन” के रूप में विकसित किया जाएगा।

रविवार को अभियान के शुभारंभ अवसर पर पेटलावद तहसील के वरिष्ठ एवं परम साधक गायत्री परिजन श्री मोतीलाल जी गामड़ द्वारा विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया तथा आगामी पौधरोपण कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।


इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों एवं वन विभाग के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वृक्ष गंगा अभियान के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।

*इनकी रही उपस्थिति*

कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर - प्रेमसिंह जी चारेेल, वन रक्षक - राकेश जी भाभर; वन रक्षक- कैलाश जी भिड़े; वन समिति अध्यक्ष कोदरसिंह जी मैडा, गट्टूलाल जी अरड़, चौकीदार; पूर्व ट्रस्टी सत्यनारायण जी पालीवाल; पूर्व ट्रस्टी निलेश जी पालीवाल; वरिष्ठ परिजन जीवन जी भट्ट; नरेन्द्र जी चतुर्वेदी; मोहनलाल जी राठौड़; निलेश जी कुशवाह; निलेश जी भट्ट; अनुराग जी गौड़; निलेश जी राठौड़; रामकृष्ण जी सोलंकी एवं राजेन्द्र जी मोरिया सहित गायत्री परिवार के परिजन एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

“एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है।” इसी भावना के साथ गायत्री परिवार द्वारा वृक्ष गंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गायत्री उपवन में 2400 पौधों का यह रोपण क्षेत्र में हरियाली की नई इबारत लिखने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बनेगा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"