समाज सेवा और विकास का सफर साथ-साथ: कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने की लायंस क्लब के सेवा कार्यों की सराहना
*लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल का 31 वां अधिष्ठापन समारोह हुआसंपन्न*
*केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में अध्यक्ष अनुराग गौड़ के साथ नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने समाज सेवा के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में हमेशा अहम् भूमिका निभाई है। लायंस का समाज सेवा और मेरा विकास का सफर साथ-साथ चल रहा है।
यह बातें मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कही। आप लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के 31 वें अधिष्ठापन समारोह सेवा संकल्प समारोह "परमार्थ" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता के चेहरे की मुस्कान ही सबसे बड़ा सुख है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब इंटरनेशनल के मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन प्रवीण वशिष्ठ, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट और नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ उपस्थित रहे।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन प्रवीण वशिष्ठ ने कहा कि आज का दौर समयबद्धता का है। समय पर पीड़ित मानवता को जरूरत के हिसाब से सेवा मिल जाए, इससे बड़ा पुण्य लाभ कुछ और नहीं हो सकता।
प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट ने एक छोटी सी कहानी के माध्यम से क्लब के सेवा कार्यों को सदन के सामने रखा और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ ने क्लब के स्थाई प्रोजेक्ट्स व सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
समारोह को रीजन चेयरपर्सन अनिल शर्मा, झोन चेयरपर्सन जीवन भंडारी और सीए संगठन के सदस्य सीए आनंद जैन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन लायन आलोक चौहान ने किया, जबकि आभार सचिव दिलीप राठौड़ ने माना।
अतिथियों का परिचय प्रबोध मोदी, निलेशसिंह कुशवाह, रजनीकांत शुक्ला और निलेश भट्ट ने दिया।
ध्वज वंदना लायन दीपेश छजलानी ने प्रस्तुत की और राष्ट्रगान के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण निवृत्तमान अध्यक्ष गजेंद्र काग ने दिया।
*समारोह के प्रमुख आकर्षण एवं सेवा कार्य*
स्टार आफ द लायन अवार्ड: पिछले 30 वर्षों से लगातार सेवा कार्यों से जुड़े चार्टर सदस्य लायन प्रबोध मोदी को सम्मानित किया गया। गौ सेवा के क्षेत्र में जीव दया समिति से जुड़े महेंद्र अग्रवाल और मुक्तिधाम सेवा के लिए देवराज पुरोहित को मंच से सम्मानित किया गया।
*स्कूल गोद लेने की पहल*-
शासकीय स्कूल गढ़ी ओर गोठानिया को गोद लेते हुए 100 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेन, पेंसिल, स्वेटर और अन्य अध्ययन सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांग जनों को ट्रायसिकल प्रदान की गईं। शासकीय सिविल चिकित्सालय पेटलावद के लिए अतिथियों के हाथों वाटर कूलर भेंट किया गया। साथ ही, भीषण गर्मी और बरसात से सुरक्षा के लिए 100 स्ट्रीट वेंडर्स (छोटे दुकानदारों) को छाते बांटे गए।
*नवनियुक्त अध्यक्ष गौड़ की आगामी कार्ययोजना*
नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग गौड़ ने अपने उद्बोधन में सत्र की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष मानवता की निष्काम सेवा और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि समाज के जरूरतमंदों के लिए रोटी सेवा केंद्र की जल्द शुरुआत की जाएगी, भीषण जल संकट से राहत के लिए शीतल जल मंदिर बनाए जाएंगे, शासकीय स्कूल गढ़ी और गोठानिया का विकास किया जाएगा, तथा सुदूर अंचलों में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। युवा शक्ति को जोड़ने के उद्देश्य से नए क्लबों और लियो क्लब का गठन भी किया जाएगा।
*नवीन कार्यकारिणी का संस्थापन (शपथ ग्रहण समारोह*
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित लायन विकास गुप्ता ने अध्यक्ष अनुराग गौड़ को पूरी टीम के साथ संस्थापित किया। पंडितों ने स्वस्तिवाचन किया। श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने हमेशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुंचाया है।
*वर्ष 2026-27 के लिए गठित नवीन कार्यकारिणी को संस्थापित किया*
अध्यक्ष: अनुराग गौड़
सचिव: सीए दिलीप राठौड
कोषाध्यक्ष: नरेंद्र चतुर्वेदी
प्रथम उपाध्यक्ष: हरिओम पाटीदार
द्वितीय उपाध्यक्ष: डॉ. प्रवीण हामड
तृतीय उपाध्यक्ष: विकास चौहान
सह कोषाध्यक्ष: राकेश मांडोत
सह सचिव: पीयूष मेडतवाल
टेमर: रोहित पाटीदार
टेल ट्विस्टर: हेमेन्द्रसिंह राठौर
सदस्यता विस्तार चेयरमैन: मनोज जानी व दिपेश छजलानी
स्थाई प्रोजेक्ट प्रभारी: चिंतन मण्डलोई
एलसीएएफ चेयरमैन: आलोक चौहान
प्रशासनिक समिति चेयरमैन: यश रामावत
जीएलटी चेयरमैन: रजनीकांत शुक्ला व निलेश पालीवाल
जीएमटी चेयरमैन: निलेशसिंह कुशवाह
पीआरओ: पंकज पटवा
स्वास्थ्य समिति चेयरमैन: डॉ. एम.एल. चौपड़ा व राहुल मण्डलोई
शिक्षा समिति चेयरमैन: पूरालाल चौहान व राजेश पालीवाल
जल समिति चेयरमैन: निलेश भट्ट व गजेन्द्र काग
पर्यावरण समिति चेयरमैन: मुकुंद भट्ट
स्वच्छता समिति चेयरमैन: पवन चौहान
अन्नम रक्षम समिति चेयरमैन: राहुल पाटीदार
गो सेवा समिति चेयरमैन: दिपेश शुक्ला
सांस्कृतिक समिति चेयरमैन: अनुपम भंडारी
संचालक मण्डल मार्गदर्शक:
क्लब के संचालन और मार्गदर्शन के लिए पारसमल कोटड़िया, प्रबोध मोदी, विनोद भंडारी, पवन भंडारी, महेन्द्र मेहता और ओमप्रकाश चोयल को संचालक मण्डल में शामिल किया गया है।

.jpg)


.jpg)
















