*अरिहंत युवा वाहिनी के राहुल मुथा सचिव व कमल चणोदिया बने अध्यक्ष*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। पेटलावद की अग्रणी सामाजिक संस्था अरिहंत युवा वाहिनी की नई कार्यकारिणी का गठन निजी गार्डन में रविवार को किया गया जिसमें अरिहंत युवा वाहिनी के सभी
सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कमल चाणोदिया व सचिव पद के लिए राहुल मुथा को नियुक्त किया गया अरिहंत युवा वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज पी पटवा सचिव पदम मेहता ने अपने कार्यकाल का विवरण देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया नए अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति पर पूर्व महावीर समिति अध्यक्ष संजय चाणोदिया, विपुल मेहता, विपुल लोढ़ा,प्रदीप झाड़मता, अनूप मेहता, विनोद बाफना,राकेश मांडोत, चिंतन मंडलोई ,नितेश मुथा, संतोष मेहता समाजजन वरिष्ठजनो व सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी

.jpg)

.jpg)
















