प्रसिद्ध उद्योगपति, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद भंडारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

Breaking Ticker

प्रसिद्ध उद्योगपति, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद भंडारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

 *प्रसिद्ध उद्योगपति, वरिष्ठ भाजपा नेता  विनोद भंडारी  को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

*विकास पुरुष के रूप में ख्याति प्राप्त श्री भंडारी को बने जिला स्तरीय समिति के सदस्य*


*नगरवासियों को विकास की आस, मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।झाबुआ में विभिन्न जिला स्तरीय समितियों का पुनर्गठन, 9 सदस्यों का मनोनयन

पेटलावद।। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जिला झाबुआ द्वारा जिला स्तरीय विभिन्न समितियों का पुनर्गठन करते हुए 9 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। 

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम  भरसट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति, जिला स्तरीय समिति एवं निगरानी समिति तथा जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) की शहरी निकाय समिति में तीन-तीन सदस्यों को नामित किया गया है।



*विनोद भंडारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

जारी आदेश के अनुसार जिला प्रबंध (कार्यकारिणी) समिति में नगर परिषद पेटलावद के पूर्व अध्यक्ष ,वरिष्ठ भाजपा नेता ओर प्रसिद्ध व्यापारी  श्री विनोद भंडारी  एवं झाबुआ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री पर्वत  मकवाना एवं श्री मुकेश नागरिया को सदस्य बनाया गया है।

*निगरानी समिति में इनका हुआ मनोनयन*

जिला स्तरीय समिति एवं निगरानी समिति में श्री पवन वसुनिया, श्री जगदीश जाटव एवं श्रीमती शांति वसुनिया का मनोनयन किया गया है।

इसी प्रकार जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) की शहरी निकाय समिति में श्री भंवर (बिट्टू) सिंगार, श्री सुनील पनवा एवं श्रीमती आरती सिसोदिया को सदस्य नामित किया गया है।

यह आदेश कलेक्टर डॉ. योगेश मुकाती के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।


*नगरीय क्षेत्र में विकास को मिलेगी मजबूती*


समितियों के गठन से जिला स्तर पर नगरीय विकास एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।


*मिल रही बधाई*


 नगर विकास के कार्यों में अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  श्री भंडारी के इस मनोनयन से नगरवासियों को  फिर से नगर में विकास कार्यों की आस बड़ी हे।  व्ही नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों, पत्रकार संघों, अभिभाषक संघ, सामाजिक,धार्मिक संघटनो ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया हे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"