*आदिवासी अंचल की बेटियां महानगरों के बच्चों को दे रही हैं कड़ी टक्कर, कर रही गौरवान्वित कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया*

Breaking Ticker

*आदिवासी अंचल की बेटियां महानगरों के बच्चों को दे रही हैं कड़ी टक्कर, कर रही गौरवान्वित कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया*

 *आदिवासी अंचल की बेटियां महानगरों के बच्चों को दे रही हैं कड़ी टक्कर, कर रही गौरवान्वित कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया*

*आदिवासी बालिकाओं के लिए समर्पित छात्रावास: 2.75 करोड़ की लागत से बने वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम का शुभारंभ*

(मनोज पुरोहित)

​पेटलावद। जनजातीय कार्य विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित 50 सीटर वीरांगना रानी दुर्गावती अजजा कन्या आश्रम के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। 275.43 लाख रुपये की लागत से तैयार यह सर्वसुविधायुक्त छात्रावास पिछले 13 वर्षों से अन्य भवनों में संचालित हो रहा था, जिसे अब अपना स्थायी और आधुनिक परिसर मिल गया है।


*बालिकाएं क्षेत्र को कर रही गौरवान्वित*


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि, जब हमारे आदिवासी अंचल की बालिकाएं बड़े महानगरों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ बराबरी का प्रदर्शन करती हैं, तो मन अत्यंत प्रसन्न होता है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और छात्राओं से आह्वान किया कि परिसर शासन ने उपलब्ध कराया है, लेकिन इसे सुंदर और हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क मार्ग के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। साथ ही, उन्होंने छात्रावास को शीघ्र ही कक्षा 10 वीं तक अंग्रेजी माध्यम में उन्नत करने का भी आश्वासन दिया।

​मंत्री भूरिया ने बताया कि सरकार हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करते हुए प्रमोशन की प्रक्रिया को गति दे रही है, जो लंबे समय से लंबित थी। इससे युवाओं के लिए रोजगार और तरक्की के नए द्वार खुलेंगे।

*किया निरीक्षण*

 मंत्री निर्मला भूरिया ने नवनिर्मित छात्रावास के प्रत्येक कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच पर बीईओ देवेंद्र ओझा ने मंत्री को श्रीमद भागवत गीता की प्रति भेट की।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, मंडल अध्यक्ष संजय कहार, जिला मंत्री सुखराम मोरी, जितेंद्र गेहलोत सहित नायब तहसीलदार अंकिता भिड़े  विशेष रूप से उपस्थित रहे।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"