*श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन*
*हर्ष संजय चाणोदिया बने अध्यक्ष, तो शरद काजू मेहता बने सचिव*
*समाज सेवा और युवा संगठन को नई दिशा देने का लिया संकल्प,मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद, । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार14 जुलाई को उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत "जय गुरु उमेशाचार्य" के मंगल उच्चारण के साथ हुई। सर्वप्रथम गत कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
*नई कार्यकारिणी का हुआ गठन*
नई कार्यकारिणी में हर्ष संजय चाणोदिया को अध्यक्ष, ऋषभ जैन को उपाध्यक्ष, शरद (काजू) मेहता को सचिव, यश झाडमता को कोषाध्यक्ष तथा ऋषभ सेठिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
*वरिष्ठजन की रही उपस्थिति*
बैठक में श्री संघ अध्यक्ष अशोक मेहता एवं संजय भंडारी की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा संजय चाणोदिया, विपुल मेहता, विपुल लोढ़ा, दीपक सोलंकी, विमल मेहता, अंकित मुरार, कमल चाणोदिया, अंकित कटकानी, संदीप बरबेटा, शुभम मुरार, शुभम चाणोदिया, निलेश मेहता, रोहित कटकानी, प्रीतेश जैन सहित नवयुवक मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
*हुआ स्वागत अभिनंदन*
बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों, युवा संगठन और सामाजिक एकजुटता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

.jpg)

.jpg)
















