​सुधा मेहता अध्यक्ष*डाली* *पटवा उपाध्यक्ष तो मोना मुरार*बनी सचिव

Breaking Ticker

​सुधा मेहता अध्यक्ष*डाली* *पटवा उपाध्यक्ष तो मोना मुरार*बनी सचिव

 *​सुधा मेहता अध्यक्ष*डाली* *पटवा  उपाध्यक्ष तो मोना मुरार*बनी सचिव*

*इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न*



(मनोज पुरोहित)


​पेटलावद ।सफर बदलते रहते हैं, कारवां बदलते रहते हैं, लेकिन सेवा और मित्रता के रिश्ते हमेशा चलते रहते हैं..."

​इसी गरिमामयी संदेश और सेवा भाव के संकल्प के साथ इनरव्हील क्लब पेटलावद की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन सेरेमनी) समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की निवर्तमान (पूर्व) कार्यकारिणी ने नई टीम को आधिकारिक बैज लगाकर दायित्व सौंपे और परंपरा के अनुसार सेवा कार्यों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की शपथ दिलाई।


*​नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार*



समारोह में मुख्य रूप से  जया मेहता द्वारा नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई। क्लब की नवीन कार्यकारिणी में  सुधा मेहता ने अध्यक्ष, डॉली पटवा ने उपाध्यक्ष (वॉइस प्रेसिडेंट), मोना मुरार ने सचिव, नेहा लोढ़ा ने कोषाध्यक्ष, नमिता छजलानी ने आईएसओ (ISO) और  जया पालरेचा ने एडिटर के रूप में शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाला।



 नई अध्यक्ष ने इंस्टॉलेशन के बाद वर्ष आगामी के क्या क्या कार्य रहेंगे यह साझा कर  अपने नए लक्ष्यों को भी रेखांकित किया।


​पूर्व कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल को सराहा


इससे पूर्व, निवर्तमान अध्यक्ष  वर्षा मेहता,  पूजा सोनी, रेखा भाटोदरा, संजना भंडारी एवं  प्रीति पटवा ने अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां और सेवा कार्यों की रिपोर्ट साझा की। उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्व टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी और नई टीम को एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


*इनकी रही उपस्थिति*


इस विशेष अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य  निर्मला भाटोदरा, दुर्गा चौहान,  रानी कोटड़िया,  श्रुति सोलंकी, मोना मेहता और  अल्पना पटवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने क्लब के सेवा संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज हित में निरंतर सक्रिय रहने की बात कही।

​गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में क्लब की गरिमा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में क्लब सदस्य अलका गांधी, सरिका मुन्नत, खुशबू कटकानी, प्रीति मेहता और अनीता मोदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

​कार्यक्रम का सफल संचालन संजना भंडारी ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्रीति शैलेश पटवा द्वारा व्यक्त किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"