*लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने की गौ सेवा अमावस्या पर गौशाला में प्रदान किया हरा चारा व सब्जियाँ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा इस वर्ष अपनी स्थायी सेवा गतिविधि के रूप में प्रत्येक अमावस्या पर जीव दया का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में अमावस्या के पावन अवसर पर क्लब के सदस्यों ने स्थानीय जीव दया समिति द्वारा संचालित गौशाला पहुँचकर गौ माता की सेवा की।
आज की सेवा में विशेष रूप से गौ माता को हरी घास और ताजी हरी सब्जियाँ खिलाई गईं। क्लब के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ गौशाला में श्रमदान किया और बेजुबान पशुओं की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आज की गौ सेवा के मुख्य लाभार्थी के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद भंडारी ने अपने पूज्य माता-पिता, स्व. झमकलाल जी और स्व. कमलाबाई भंडारी की स्मृति में यह सेवा कार्य समर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष अनुराग गौड़, सचिव दिलीप राठौड़, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रबोध मोदी, दीपेश छजलानी, पवन भंडारी, निलेश पालीवाल, चहित छजलानी, दर्श बरबेटा और प्रवर मुथा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष अनुराग गौड़ ने बताया कि गौ सेवा की यह अनूठी पहल पूरे वर्ष अनवरत रूप से हर अमावस्या पर जारी रहेगी, जिसका उद्देश्य गौ संरक्षण और सेवा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।

.jpg)

.jpg)
















