*डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ने मौईवागेली में अमावस्या पर किया अन्नदान वितरण*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।
इसी क्रम मे गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,। मंगलवार 14जुलाई को अमावस्या के पुनीत अवसर मोइवागेली के श्री हनुमानजी मंदिर नवापाड़ा फलिया मोइवागेली में अन्नदान वितरण का आयोजन संस्थान के द्वारा किया गया ।
*विशेष सहयोग के साथ हुआ आयोजन*
इस विशेष अवसर पर संगठन के अशोक वर्मा, वरिष्ठ सदस्य महेशचंद्र( पिंटू जी) भटेवरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र भंडारी, युवा भाजपा नेता दीपक राठौर, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सुमन सोलंकी, एडवोकेट खुशाल हीहोर के विशेष सहयोग के साथ सम्पन्न हुआ
*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*
इस आयोजन मंदिर के पुजारी बाबू डोडियार, रमेश वसुनिया, एव मंदिर कार्यकारिणी के सदस्य भूरालाल खपेड़ ,मंगलसिह खपेड़ , रत्मसिंह हीहोर मुनालला राठौर, राकेश खपेड़,, भावसीह खपेड़ ने मिलकर सर्वप्रथम विधि विधान से पूजन कर भगवान श्री हनुमानजी महाराज के पूजन के उपरांत भगवान श्री शनिदेव ओर दादूजी महाराज के जयकारों के साथ खिचड़ी प्रसादी अन्नदान वितरण किया ।

.jpg)

.jpg)
















