*आर्यावर्त पत्रकार संघ ने दिया पर्यावरण ओर नशामुक्ति का संदेश किया पौधारोपण*
*खजूरी बीडधाम पर पुलिस,पत्रकारों ओर जनप्रतिनिधियों ने लगाए फलदार ओर औषधीय पौधे*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । पत्रकारों के हीतो के लिए सदैव तत्पर रहने वाले आर्यावर्त पत्रकार संघ ने रविवार को खजूरी स्थित आस्था के केंद्र प्रसिद्ध बिड़ धाम मंदिर द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
*लगाए कई फलदार ओर औषधीय पौधे*
जिल अध्यक्ष हरीश राठौर के नेतृत्व ओर थांदला थाना प्रभारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर क्षेत्र में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। पंडित जी एवं वहां के ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हर साल मंदिर परिसर में पौधे लगाकर उसे हरा-भरा रखा जाएगा इस अवसर पर थाना प्रभारी अशोक कनेश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी, मनोज पुरोहित और आर्याव्रत पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने फावड़ा चलाकर पौधे लगाए और आमजन को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया थाना प्रभारी अशोक कनेश ने कहा कि बीड़ धाम सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं बल्कि समाज सुधार का केंद्र है यहां पुजारी जी द्वारा किया जा रहा नशा मुक्ति का काम पुलिस के लिए भी प्रेरणा है अगर युवा नशे से दूर रहेंगे तो अपराध अपने आप काम हो जाएगा आर्याव्रत पत्रकार संघ का यह पौधारोपण अभियान काबिले तारीफ है पुलिस प्रशासन ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग करेगा।
*दिया संदेश*
जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने बताया कि पत्रकारिता का काम सिर्फ खबर लिखना नहीं है समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। बिड़ धाम जैसे धार्मिक स्थल पर पौधारोपण करके हमने ये संदेश दिया है कि अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो धरती बच जाएगी। आर्याव्रत पत्रकार संघ आगे भी ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच कैलाश डामोर ने बताया कि खजूरी बिड़ धाम हमारी आस्था का केंद्र माताजी के आशीर्वाद से हर रविवार हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं पत्रकार संघ द्वारा किया गया पौधारोपण बहुत सराहनीय है इससे मंदिर परिषद हरा भरा होगा स्वच्छ पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रण लिया कि बिड़ धाम परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखेंगे
*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*
पौधारोपण कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थितिl थाना प्रभारी अशोक कनेश ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी, मनोज पुरोहित, जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ,जिला उपाध्यक्ष मोहन परमार ,बीडमाता धाम पंडित कालियाजी ,मोहन पडियार, वरिष्ठ पत्रकार ओर लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट,रमेशचंद सोलंकीकरडावद,उपाध्यक्ष विवेक व्यास ,थांदला तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला, थांदला ग्रामीण तहसील अध्यक्ष उमेश पाटीदार ,नीलिमा डाबी इमरान खान, पेटलावद तहसील अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, पीयूष राठौड़, राकेश डाबी ,कोटवाल धूलेसिंह पारगी, बेलू बारिया, शाहिद खान ,कुलदीप वर्मा, एडवोकेट निसार शेरानी, प्रियांश डाबी ,मुकेश मईडा, निलेश बारीया ,दिनेश पारगी एवं हजारों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

.jpg)

.jpg)
















