*श्री वीर तेजाजी महाराज को लगाया 56 भोग, महाआरती के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन*
*बोडायता में निकली भगवान की शोभायात्रा, हुआ भव्य स्वागत*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। समीपस्थ ग्राम बोडायता में शनिवार शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान वीर तेजाजी मंदिर बोडायता पर श्री वीर तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए ।
*धूमधाम से निकली शोभायात्रा,हुआ स्वागत*
आयोजन में तेजाजी का भव्य चल समारोह ओर शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ ढोल,बेंड बाजो के साथ निकाली गई जिसमें महिलाओं ने गरबा नृत्य किया और पुरुषों ने तेजाजी महाराज की जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली, शोभायात्रा ओर भगवान तेजाजी के चित्र का गांव में क़ई स्थानों पर पूजन और स्वागत हुआ ।
*महाआरती के साथ हुआ भंडारा*
गाँव के मुख्य मार्गो से भृमण करते हुए भगवान की शोभायात्रा स्थानीय वीर तेजाजी मन्दिर पहुँची जहा पर भगवान को 56 भोग का वीर तेजाजी महाराज को भोग लगाया गया व महाआरती उतारकर महाप्रसादी एवं भंडारा का आयोजन किया गया ।
*दूरदराज से पहुँचे भक्तों ने लिया भक्तों ने महाप्रसादी का लाभ*
उक्त आयोजन में समस्त ग्रामवासियों सहीत पेटलावद, रायपुरिया, डाबड़ी, बरवेट ,सारँगी ,मोहनपुरा आदि स्थानों से भी भक्तजनों ने पहुँचकर दर्शन ,महाआरती ओर महाप्रसादी का लाभ लिया।

.jpg)




.jpg)
















