*जैन सोशल संगिनी मैत्री ग्रुप द्वारा गरीबो में निःशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन

Breaking Ticker

*जैन सोशल संगिनी मैत्री ग्रुप द्वारा गरीबो में निःशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन

 *जैन सोशल संगिनी मैत्री ग्रुप द्वारा गरीबो में निःशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन*

*निःस्वार्थ मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद -हमारे देश मे आज भी *एक बड़ा वर्ग ऐसा है जिसे दो वक्त की रोटी,तन ढकने के लिए कपड़े और सिर छुपाने के लिए छत नसीब नही है। ठंड या बारिश में ये लोग कैसे संघर्ष करते है यह सोचकर ही मन द्रवित हो जाता है।

उक्त बात स्थानीय जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री की संस्थापक अध्यक्ष श्वेता कटकानी ने ग्रुप द्वारा गरीब बस्ती में जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। इस अवसर पर संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष रीना मुथा ने कहा कि गरीबो के जीवन मे हम सभी को किसी न किसी माध्यम से उम्मीद की किरण बनना चाहिए। निस्वार्थ मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है।

*इनकीं रही उपस्थिती*



*संगिनी मैत्री ग्रुपद्वारा गरीबो में निःशुल्क कम्बल कार्यक्रम में ग्रुप की ममता मांडोत,सोनाली जैन,प्रीति पटवा,सरिता पितलिया,भावना सोलंकी,अल्पना पटवा,अमिता भंडारी,रचिता मोन्नत,सरिता चाणोदिया व मोना पटवा आदि सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थी।

विदित है कि स्थानीय जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री लगातार चिकित्सा,मानव सेवा व सामाजिक स्तर पर अपनी सतत रूप से सराहनीय सेवाए दे रही है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"