*आदर्श विधानसभा और सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य: कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया*
*करोड़ो रूपये के नवीन भवन का किया भूमि पूजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। यहां 4 करोड़ 8 लाख की लागत से बनने वाले नवीन भवन का विधिवत कार्य शुभारंभ हुआ।
स्थानीय डाक बंगला परिसर में लोक निर्माण विभाग की पीआईयू (PIU) इकाई द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में क्षेत्र के विकास को नई गति मिली।
मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में 4 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले विश्राम गृह निर्माण कार्य का विधि-विधान से कार्य शुभारंभ किया। पूजन विधि पंडित अनिरुद्ध शुक्ला ने सम्पन्न करवाई।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सुश्री भूरिया ने पिता के सपनों की "आदर्श विधानसभा" का संकल्प की बात करते हुए अपने पूज्य पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया जी को याद करते हुए कहा, "मेरे पिता क्षेत्र के लिए 'विकास पुरुष' थे। पेटलावद को एक आदर्श विधानसभा बनाना उनका सबसे बड़ा सपना था और आज मैं उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उस सपने को पूर्ण करने के निकट पहुँचती जा रही हूँ।"
उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र, जिला और पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं सुश्री भूरिया ने विभागीय प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा, "मेरा संकल्प है कि मध्यप्रदेश और मेरे क्षेत्र में कोई भी आंगनवाड़ी केंद्र भवन विहीन न रहे। वर्तमान में 3 हजार आंगनवाड़ी प्रदेश के लिए स्वीकृत की है जिसमे 100 पेटलावद क्षेत्र में स्वीकृति हुई अगले वर्ष भी 100 आंगनवाड़ी क्षेत्र को मिलेगी।
सुश्री भूरिया ने कहा में ऐसी आंगनवाड़ी बनाना चाहती हु जिसमे बच्चे आने को आतुर रहे।
बच्चों के पोषण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।"
उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, "भाजपा सरकार में विकास की धारा अविरल बहती रहेगी। आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रही हु।"
मंच परश्रीमती ललिता योगेश गामड़ अध्यक्ष, नगर परिषद, , जितेंद्र राठौड़ मंडल अध्यक्ष (झकनावदा),
पप्पू गामड़ मंडल अध्यक्ष सारंगी,
लक्ष्मण मालिवाड: मंडल अध्यक्ष रायपुरिया, मुकेश परमार जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,
जगदीश जाटव जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा, दुर्गादास सिंह
मोटापाला जिला मंत्री मंच पर उपस्थित रहे।
माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत पीआईयू विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोहरसिंह वसुनिया, उपयंत्री नागरसिंह डावर, लोक निर्माण विभाग की एसडीओ श्रीमती रेशम गामड़, उपयंत्री श्री चौहान और ठेकेदार अक्षय कटारिया, अर्पित तिवारी ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदार बघेल और टीआई निर्भयसिंह भूरिया भी मुस्तैद रहे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
आभार प्रदर्शन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ ने सभी आगंतुकों और विभाग का आभार व्यक्त किया।

.jpg)


.jpg)
















