संत रविदास बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु आयोजन समिति का गठन हुआ"

Breaking Ticker

संत रविदास बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु आयोजन समिति का गठन हुआ"

 "संत रविदास बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु आयोजन समिति का गठन हुआ" 



राजेश डामर 

थांदला - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष पूरे देश में मनाया जा रहा है,

शताब्दी वर्ष में अब तक दशहरे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें क्रमशः- विजयदशमी उत्सव पर पथ संचलन, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवा संगम, वृहत् गृह संपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रम 27 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने वाला है, 

इसी तारतम्य में संत रविदास बस्ती के हिंदू सम्मेलन का आयोजन करने हेतु त्रिमूर्ति कालिका माता मंदिर पर संत रविदास बस्ती की वृहत् बैठक का आयोजन किया गया,

बैठक में हिंदू सम्मेलन हेतु आयोजन समिति गठित की गई, समिति में सर्व सहमति से कमलेश दायजी को संयोजक नियुक्त किया गया तथा शांतिलाल सोलंकी व श्रीमती मेवा सुभाष भटेवरा को सह संयोजक नियुक्त किया गया, विजय नरवरिया कोषाध्यक्ष बने तथा सदस्यगण - श्रीमती पद्मा हिनवार, श्रीमती राधिका बहादुर मईडा, श्रीमती मंजूलता पंवार, धर्मेंद्र गोस्वामी, जगदीश सोलंकी, संजय चौहान तथा कमलेश प्रजापत बने, 

इसके अतिरिक्त हिंदू सम्मेलन में लगने वाली कुछ महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं केलिए समकित तलेरा, गोपाल बैरागी, नितेश व्होरा, नटवर पंवार, मुकेश चौहान तथा मुकेश वर्मा को जिम्मेदारी दी गई,

संत रविदास बस्ती में 27 दिसंबर शनिवार को प्रातः 10:00 बजे पुरानी मंडी प्रांगण पर हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, संत रविदास बस्ती में निवासरत 600 परिवारों के 3000 सदस्य सम्मिलित होंगे l

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"