अवध में प्रभु श्री राम के विराजमान की खुशी,*माही तट के गिरनारी आश्रम पर होगा 108 वां श्री रामायण जी पाठ*।

Breaking Ticker

अवध में प्रभु श्री राम के विराजमान की खुशी,*माही तट के गिरनारी आश्रम पर होगा 108 वां श्री रामायण जी पाठ*।

 *अवध में प्रभु श्री राम के विराजमान की खुशी,*माही तट के गिरनारी आश्रम पर होगा 108 वां श्री रामायण जी पाठ*।

*हवन,यज्ञ और संत समागम का होगा आयोजन।,जिले में 108 अखंड रामायण जी पाठ अवध को समर्पित*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।पिछले वर्ष 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में भगवान प्रभु श्री रामचन्द्र जी विशाल मंदिर में विराजमान हुए।वर्षो से टेंट में रहने के बाद भगवान भव्य मंदिर में विराजे तो भक्तो मे खुशियों का ठीकाना नही रहा।वही इसमें संतजन बेहद आनंदित हुए।रामलला के भव्य मंदिर की खुशियां और उत्सव समुचे देश में मनाया गया।वही झाबुआ जिले में मंदिर निर्माण की खुशी में 108 अखंड श्री रामचरितमानस पाठ कर अवध उत्सव मनाया जा रहा है।संतो के सानिध्य में इसके तहत अब तक 107 वां पाठ संपन्न हुआ है।वही 108 वां पाठ माही डेम स्थित मां खोडियार धाम गिरनारी आश्रम पर सोमवार को होगा।वही मंगलवार को पुर्णाहुति की जाएगी।इस दौरान एक कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।



*108 वें पाठ में पहुंचेंगे संत*


संत श्री श्री 1008 सर्वेश्वर दास जी महाराज रामपालकी सरकार नालछा की प्रेरणा और संत श्री श्री 108 प्रेम दास जी त्यागी बरखेडा सरकार के सानिध्य में अवध उत्सव के रूप में झाबुआ जिले में 108 अखंड रामचरितमानस पाठ किए जा रहे हैं।इसके तहत 108 वां पाठ माही डेम स्थित संत श्री श्री 108 लक्ष्मणदास जी त्यागी गिरनारी बापु के आश्रम पर रखा गया है।

जिसमे पुज्य गुरुदेव संत श्री बरखेडा सरकार मौजुद रहेंगे।जिसमे विभीन्न जिलों से साधु संत सन्यासी उपस्थित रहेंगे।पाठ की पुर्णाहुति के बाद यज्ञ और भंडारे का आयोजन होगा।



*अवध में समर्पित है 108 अखंड रामायण पाठ*


वही अवध उत्सव का यह आयोजन 1 दिसंबर 2023 से आरंभ हुआ था।गांव गांव में राम नाम की अलख जगाने श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन हो रहा है।संत श्री त्यागी बरखेडा सरकार के संकल्प को लेकर रामायण मंडल निशुल्क पाठ कर रहे है।जिले के मंदिरों और आश्रमो पर 108 अखंड रामचरितमानस पाठ किए जा रहे हैं।इस दौरान रामायण पाठ में संतजन भी सम्मिलित हो रहे हैं।पाठ संपन्न होने के बाद अवध में प्रभु श्री राम को समर्पित किया जाता है।एक दिसंबर से संत श्री के सानिध्य में भक्त मडंल रामायण पाठ कर रहे है।रामपालकी सरकार के भक्त गण पेटलावद,थांदला के बाद झाबुआ तहसील मे रामायण पाठ किए गए।इस दौरान माही से लेकर अनास किनारे रामायण पाठ किए गए।

मंडल के सदस्य मुन्नाभाई जायसवाल ने बताया कि गुरुदेव के आदेश अनुसार 108 अखंड रामचरितमानस पाठ हो रहे है‌।अयोध्या में प्रभु श्री राम जी को श्री रामायण जी पाठ समर्पित है।


*गुरु का आदेश है उत्सव मनाओ*


108 अखंड रामचरितमानस पाठ झाबुआ के आयोजन के प्रमुख सदस्य मुन्नालाल जायसवाल ने बताया कि रामपालकी धाम धार के नालछा के समीपस्थ है।यह स्थान परम पुज्य राजाधिराज ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वरदास जी की तपोभूमि है।तपोस्थली पर अखंड रामचरितमानस पाठ का वाचन और आगे भी पाठ की प्रेरणा संत द्वारा दी गई।दादा गुरु के कृपापात्र बरखेडा आश्रम संत श्री श्री 108 प्रेम दास जी त्यागी के सानिध्य में यह कार्य हो रहा है।अवध उत्सव रामायण वाचन कर मनाया जा रहा है।गुरु के आदेश से अखंड रामचरितमानस पाठ उत्सव में अवध को समर्पित है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"