एक देश एक चुनाव के लिये नगरवासियों ने किया समर्थन ओर रायशुमारी*

Breaking Ticker

एक देश एक चुनाव के लिये नगरवासियों ने किया समर्थन ओर रायशुमारी*

 *एक देश एक चुनाव के लिये नगरवासियों ने किया समर्थन ओर रायशुमारी*

*बिल लोकसभा में पास जेपीसी*में भेजने की तैयारी*

*देश के विकास, खर्चो पर रोक ,ओर साल भर चुनावी झंझट से मिलेगी निजात*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद। देश की भाजपा सरकार के नेतृत्वकर्ता पीएम नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व चलते  एक देश एक चुनाव समान नागरिक बिल लाये जाने की तैयारी चल रही है।

             *हो रहा बिल का समर्थन व विरोध*

 इस बिल को लेकर देश की क़ई  प्रमुख पार्टियां  समर्थन औरविरोध  कर रही है।   देश का बड़ा वर्ग समर्थन में तो वर्ग विरोध कर रहे है । मीडिया और सोशलमीडिया पर लगातार यही मुद्दा छाया हुआ है

*लोकसभा में स्वीकार हुआ एक देश एक चुनाव बिल, JPC में भेजे जाने की तैयारी।*

एक देश एक चुनाव बिल संसद में पेश कर दिया गया है। साथ ही इसे लोकसभा में स्वीकार भी कर लिया गया है। बिल के समर्थन में 269 वोट डाले गए। वहीं इसके विरोध में 198 वोट पड़े। अब इस बिल को JPC यानी संयुक्तसंसदीय समिति में भेजा जाएगा मंगलवार को ही कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में बिल को पेश किया। खास बात है कि संसद में पहली बार 



मेघवाल ने मंगलवार को देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ किए जाने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को पुनः स्थापित करने के लिए संसद

के निचले सदन में रखा। वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा या पारित होने के लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केंद्रीय

 गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में पहले कहा था कि इस बिल को बहस के लिए संसदीय समिति के पास भी भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा "जब कैबिनेट के पास एक देश एक चुनाव आया था" तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जानाचाहिए। इस पर हर स्तर पर विस्तार से चर्चा की जानी चाहिए'।

               *संयुक्त समिति का गठन..*

विभिन्न दलों के सांसदों की संख्या के मुताबिक आनुपातिक आधार पर किया जाएगा इस संबंध में एक पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समिति की अध्यक्षता मिलेगी और इसके कई सदस्य इसमें शामिल होंगे।

                   *यहां भी EVM पर आपत्ति..*

खबर है कि बिल पर 269 पक्ष और 198 विरोध में हैं। खास बात है कि सदन में भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर सदस्यों ने आपत्ति जाहिर की है। जिस पर गृहमंत्री शाह ने पर्ची देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर मतदान पर आपत्ति है,तो पर्ची दे दी जाए। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने भी कहा कि अगर किसी सदस्य को लगता हैकि वोटिंग गलत हुई है तो वह पर्ची के माध्यम से वोट संशोधित कर सकता है।



              *चर्चा के लिए मिलेगा समय..*

गृहमंत्री अमित शाह के अलावा स्पीकर ओम बिरला  ने भी बिल पर विस्तार से चर्चा की बात कही है। ,उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने कहा है की जेपीसी के समय विस्तार से चर्चा होगी और सभी दलों के सदस्य होंगे उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि बिल आने पर चर्चा के लिए पूरा समय मिलेगा और सदस्य जितने दिनचाहेंगे,उतनी लंबी चर्चा होगी

              *आमजन की रॉय*

इस बिल को लेकर हमारे। द्वारा क्षेत्रवासियों की क्या रॉय हैइसे जानने का एक छोटा सा प्रयास किया है।



          *जानेमाने वरिष्ट  पत्रकार वीरेंद् भट्ट*


ने बताया कि डॉ बी आर अम्बेडकर ने जिस सविधान  रचना की है उसमें सभी को बराबरी का दर्जा दिया है ,उसी सविधान के आधार पर एक देश एक कानून होना चाहिये ओर चुनाव भी एक ही बार मे होना चाहिये।

           *वरीष्ट नेता सुरेंद्र भण्डारी* *


 ने बताया कि समाज मे हर वर्ग बराबरी का दर्जा रखता है,  जब सरकारें एक जैसी सुविद्दाये देती है ,टेक्स लेती है तो पूरे देश मे एक जैसा कानून लागू होना चाहिए।वही बार बार चुनाव होने से समय ओर धन की बर्बादी होती रह्ती है।

      *वरीष्ट समाजसेवी पारसमल कोटडिया*


ने बताया कि  स्वत्रंता से जीवन यापन के अधिकारो ओर परम्परा के निर्वाहन की छूट हमारे देश मे है ,तो सभी के लिये नियम कायदे भी एक जैसे ही होना चाहिए। यदि एक बार मे सारे चुनाव होंगे तो जनता को भी सही पार्टी और प्रत्याशी के चयन में दिक्कत नही होगी।

*युवाओं के आइकॉन वरीष्ट नेता कमलेश लाला चोधरी*


ने बताया कि लोकतांत्रिक देश मे सभी वर्ग समान है हर वर्ग को अपना  धर्म पालन की पूरी छूट  भी है ऐसे में एक ही कानून सब के लिये बराबर है, सभी वर्गों को फायदा होगा। पंचायत, नप,विधानसभा, लोकसभा,सोसाइटी, मंडी सभी चुनाव एक ही समय पर सम्पन्नन होने चाहिये।

*पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा* 


 ने बताया कि निश्चित तौर पर हमारे देश में  हर व्यक्ति को क़ई  समान मौलिक अधिकार प्राप्त है यदि अधिकार है तो कानून का पालन भी समानता से  ही होना ही चाहिये। भाजपा यह बिल लाकर देश की जनता को बार बार के चुनावी प्रक्रियाओं से मुक्ति दिलवाना चाहती है । बिल को पास होना चाहिये

*व्यापारी ओर लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष आलोक चोहान* 


 ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन देश हित मे बहुत ही अच्छा कदम है । इससे बार बार चुनाव के खर्च का जो अतिरिक्त बोझ पड़ता है उसकी बचत होंगी साथ ही बार बार आचार सहिता लगने से व्यापार और विकास कार्यो में रुकावट भी नही आएगी।

*नगर के प्रसिद्ध पीएनपी ग्रुप के एडमिन पीयूष पटवा*


ने बताया कि जब प्रकृति ने  मनुष्यो के बीच कोई भेदभाव नही किया है , तो कानून क्यो अलग हो, हमारे देश मे हर व्यक्ति के लिये समान कानून लागू होना ही चाहिये। व युवा वर्ग को भी देश हित मे वोट करना चाहिए। यदि एक साथ सारे चुनाव होंगे तो  युवाओं के वोट प्रतिशत में भी ओर बढ़ोतरी होगी।

*ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ, अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय*


ने बताया कि एक समय मे सारे चुनाव होने से लोकतंत्र और मजबूत होगा वही देश हित मे लिए जाने वाले निर्णयों से देश की विकास दर भी बढ़ेगी। 


      *नाम न छापने की शर्त*

इस तरह से इस बिल को लागू करने के लिये आमजन सहमत है।   हमे क़ई लोगों ने इस बिल की कमियां ओर विरोध भी जताया है किंतु वे अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहते है।








 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"