कांग्रेस की कटोरा पोलिटिक्स बनी जनता के बीच चर्चा का विषय, विरोध दर्ज कर निभाई विपक्ष की भूमिका*

Breaking Ticker

कांग्रेस की कटोरा पोलिटिक्स बनी जनता के बीच चर्चा का विषय, विरोध दर्ज कर निभाई विपक्ष की भूमिका*

 *कांग्रेस की कटोरा पोलिटिक्स बनी जनता के बीच चर्चा का विषय, विरोध दर्ज कर निभाई विपक्ष की भूमिका*

*कर्ज में डूबे प्रदेश की हालत पर कांग्रेश का प्रदर्शन*

(मनोज पुरोहित, मनोज उपाध्याय )

/भोपाल । जब नेतृत्व कमजोर हो, तो कर्ज बोझ बनता है और जनता उसका खामियाजा भुगतती है।वही मजबूत विपक्ष सत्ता को आइना दिखाती है ।ओर इस बार कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने ओर विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाते हुए पूरे प्रदेश की जनता का मौन समर्थन प्राप्त कर लिया है।


*भाजपा सरकार डूब चुकी है कर्ज में*कांग्रेस ने लगाए आरो*

भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में जो किया है, वह न केवल वित्तीय अपराध है, बल्कि यह राज्य के भविष्य के साथ भी एक भयानक धोखा है। भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिर्फ राज्य को कर्ज के बोझ तले दबाया, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस कर्ज को जनता की खून-पसीने की मेहनत से भरे खजाने में बदल दिया।भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया, और अब भी कटोरा लेकर भीख मांग रही है। उक्त आरोप कांग्रेस पार्टी ने लगाते हुए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है।


*कटोरा लेकर दर्ज कराया विरोध*

 मध्यप्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन, विधायक दल के नेताओं के साथ मध्य प्रदेश सरकार ने लगातार कर्ज लेने के खिलाफ हाथ में कटोरा लेकर विरोध दर्ज कराया। 

          *जनता की मिल रही प्रतिक्रियाएं*

कांग्रेश के विधायकों द्वारा  इस प्रकार कटोरा लेकर विरोध दर्ज कराने की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया और मीडिया में छाई हुई है। जिन पर खूब प्रतिक्रियाएं भी आमजन कर रही है

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"