प्रधान न्यायाधीश एम एल पाटिदार ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ*

Breaking Ticker

प्रधान न्यायाधीश एम एल पाटिदार ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ*

 *प्रधान न्यायाधीश एम एल पाटिदार ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ*

*जज डॉ रुचि अरोरा की ओर अधिवक्ता जितेंद्र जायसवाल से पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खत्म हुई फिर से एक*

*सफल हुई साल की आखरी नेशनल लोक अदालत*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद। शनिवार 14 दिसम्बर  को   माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सम्पूर्ण मप्र  में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया  इसी क्रम में जिला प्रधान न्यायाधीश विधि

सक्सेना के निर्देश पर जिलेभर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया गया ।


          *विधिविधान से हुआ शुभारंभ*


पेटलावद न्यायलय में भी शनिवार प्रातः प्रधान जिला न्यायाधीश पेटलावाद  एम  एल पाटिदार,  ने सिविल जज वर्ग 1 एस एल भगोरा, सिविल जज वर्ग 2 चिराग अरोरा, डॉ रुचि पटेरिया अरोरा ,  अभिभाषक संघ पेटलावद के अद्ययक्ष अनिल देवड़ा ,सचिव बलदेवसिंह राठौर, वरीष्ट अधिवक्ता विनोद पुरौहित,

आदि अधिवक्ताओं, की उपस्थिति में  माँ सरस्वती ओर गाँधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ  किया गया ।


 *पति पत्नी हुए एक,पहनाई माला खुशी खुशी लोटे घर*


उंडवा कसारबर्डी निवासी सल्लुबाई गरवाल अपने  दोनो नाबालिक बच्चो के साथ अपने पिता के घर निवास कर रही थी और विवाद के चलते अपने पति राकेश गरवाल के विरुद्ध  भरणपोषण का केस दायर कर रखा था। नेशनल लोक अदालत में अधिवक्ता जितेंद्र जायसवाल की समझाइश के आधार पर दोनो पक्षों के विवाद को समाप्त करवाकर समझौता करवाया । दोनो दम्पतियों को जज डा रुचि पटेरिया अरोरा ने भी समझाइश दी । दोनो को पुनः कोर्ट परिसर में एक दूसरे को पुष्पहार पहनाकर एक कर खुशी खुशी कोर्ट से विदा किया। स्मृति स्वरूप फलदार व्रक्ष भी दोनो को जज श्रीमती अरोरा ने भेट किया। इस तरह एडवोकेट जितेंद्र जायसवाल ओर जज अरोरा मेडम के प्रयासों से पति पत्नी पुनः एक हुए। 


*इनका रहा सहयोग*


 नेशनल लोक अदालत में वरीष्ट अधिवक्ता राजेन्द्र चतुर्वेदी, ए एल वोरा, नरेंद्र शाह,  बी एल परमार, राजेन्द्र मूणत, अरुण शर्मा , के सी चोधरी,  राहिल रजा मसूरी, विजेंद्र जादोन्न ,निलेषसिह कुशवाह, अविनाश उपाध्याय, मनोज पुरौहित, लक्ष्मीनारायण बैरागी, दुर्गेश पाटिदार , रविराज पुरौहित,रुपम पटवा,  राजेश यादव ,ईश्वर परमार, मनीष गवली, संजय राठोर, संजय भायल, दीपक बैरागी, अजय परमार,आशीष परमार, चिरायु मोनन्त,  साहिल रजा मंसूरी,  देवीसिंह बामनिया  ,  कमलेश प्रजापत ,चेतन राठौर, मनोहरसिह  डोडिया  ,राजपाल दौड़, शादाब मंसूरी ,  एडीपीओ पीएल चोहान ,मीरा चौधरी , सुनीता जायसवाल सहित समस्त अधिवक्ता ओर न्यायालय के कर्मचारीगण,नप ओर समस्त बैंक के कर्मचारीगण ओर पुलिस विभाग का सहयोग रहा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"