*कोमल है कमजोर नही का नारा, दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने किया चरितार्थ*

Breaking Ticker

*कोमल है कमजोर नही का नारा, दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने किया चरितार्थ*

 *कोमल है कमजोर नही का नारा, दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने किया चरितार्थ*

* *मनचले युवक को पीटकर निकाला जुलूस हुआ केस दर्ज, छेड़खानी करना पड़ा महंगा*

*पीड़ित महिलाओं के सहयोग  के लिये  दुर्गावाहिनी है  तैयार*

(मनोज पुरौहित)


पेटलावद। नगर में आये दिन लड़कियों को देखकर सिटी बजाना, बुरी नियत से घूरना और छेड़खानी करना एक विशेष वर्ग के युवक को भारी पड़ गया। मनचले युवक की रोजाना की हरकतों से तंग आकर  दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पीड़ित युवतियों ने पिटाई कर दी। वही युवक का नगर की सड़कों से जुलूस भी निकाला।

          *ये है मामला*



पीड़ित युवतियों ने पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि अटल बस्ती का युवक तालिब उन्हें रोजाना परेशान करता है और रात में घर के दरवाजे पर पत्थर मारकर सीटियां बजाता है। इस तरह युवक आए दिन अकेली युवतियों को देखकर छेड़खानी करता था और तेजगति से मोटरसाइकिल चलाकर लड़कियों के पास रोककर उन्हें बुरी नियत से देखता था। इसकी शिकायत काफी दिनों से हिंदू संगठनों और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों को इसकी शिकायत है प्राप्त हो रही थी। शनिवार रात 8:30 बजे लगभग जब युवतियां बाजार से घर लौट रही थी तब भी मनचले युवक ने उनसे छेड़खानी की। इस बार युवतियों का आक्रोश फूट पड़ा और युवक की जमकर पिटाई कर दी और जुलूस निकालते हुए पेटलावद पुलिस के हवाले किया गया किया गया। मामले के बाद पेटलावद पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में हिन्दू संघठनो के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।

        *हुआ प्रकरण दर्ज*


 पुलिस ने युवक तालिब पिता रियाजुद्दीन निवासी अटल बस्ती जो नगर के नया बस स्टैंड पर चने का ठेला लगाकर चना बेचता है के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत  प्रकरण दर्ज किया है।


*पूरे जिले में महिलाओं को करेंगे भयमुक्त ,पीड़ित करे सम्पर्क*



पूरे मामले मे  *मातृशक्ति जिला सयोजिका  संगीता त्रिवेदी ओर दुर्गावाहिनी कि जिला सयोजिका  शिल्पा पंकज वर्मा* *

ने  बताया कि पूरे जिले में महिलाओं को भयमुक्त बनाने के लिए दुर्गावाहिनी विशेष अभियान चला रही है । यदि कोई महिला पीड़ित या प्रताड़ित है तो उसका पूरा सहयोग दुर्गावाहिनी की टिंम करेगी ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"