स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,वरीष्ट पत्रकार,पूर्व सांसद कन्हैयालाल जी वेध की 50 वी पुण्यतिथि स्वर्ण जयंती वर्ष पर हो रहा विचार गोष्ठि का आयोजन*

Breaking Ticker

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,वरीष्ट पत्रकार,पूर्व सांसद कन्हैयालाल जी वेध की 50 वी पुण्यतिथि स्वर्ण जयंती वर्ष पर हो रहा विचार गोष्ठि का आयोजन*

 *स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,वरीष्ट पत्रकार,पूर्व सांसद  कन्हैयालाल जी वेध 

की 50 वी पुण्यतिथि  स्वर्ण जयंती  वर्ष पर हो रहा विचार 

गोष्ठि का आयोजन*

*पत्रकारिता क्षेत्र के देदीप्यमान चेहरे और हस्तियां करेगी शिरकत*

(मनोज पुरोहित, मनोज उपाध्याय )

पेटलावद/थांदला/उज्जैन। प्रख्यात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी,पूर्व सांसद, प्रखर पत्रकार झाबुआ जिले का अभिमान ,पत्रकारों के प्रेरणास्त्रोत आदरणीय स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल जी वेध की  50 वी पुण्यतिथि को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाते हुये  सोमवार 16 दिसम्बर को  साय 04 बजे  डॉ राजेन्द्र जेन सभागृह क्षीरसागर उज्जैन में *स्वत्रंतता आंदोलन-पत्रकारित* विषय पर  विचार मंथन संगोष्टी का आयोजन किया जा रहा है।


*पत्रकारिता क्षेत्र की महान हस्तियां करेगी शिरकत*

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा वर्तमान सवाद पत्रिका पर विचार मंथन संगोष्टी में श्री के सी यादव महानियंत्रक  राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत अपना उद्बबोधन देंगे ।वही उक्त आयोजन में प्रेमनारायण नागर   स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वरीष्ट पत्रकार,मुख्य वक्ता, सत्यनारायण पवार पूर्व सांसद अद्यक्षता, कीर्ति राणा वरीष्ट पत्रकार इंदौर विशेष अतिथि, ओर सुनील जैन सम्पादक अक्षर विश्व विशेष अतिथि रहेंगे।

             *होगा सममान समारोह भी*

इस सुअसर पर  कन्हैयालाल वेध

स्मृति व्याख्यानमाला समारोह समित्ति थांदला के द्वारा वरीष्ट पत्रकार प्रेमनारायण नागर का  सम्मान भी किया जावेगा।

*पत्रकार साथी हो आयोजन में शामिल,.…  आयोजकगण की अपील*

आयोजकगण डॉ सुरेश मेंहरोत्रा वरीष्ट पत्रकार,नरेश सोनी,राहुल वर्मा,कैलाश सनोलिया क्रान्तिकुमार वेध समस्त वरीष्ट पत्रकार ने उक्त आयोजन में समस्त पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों को इस आयोजन में  आमंत्रित किया है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"