*अच्छी वर्षा ओर सुख समृद्धि की कामना हेतु शनि मंदिर पर होगा श्री अखंड रामायण पाठ*
(मनोज पुरौहित)
*पेटलावद।* *‘‘होई है वहीं जो राम रचि राखा‘‘* के भाव को अपने अंतरमन में समाहीत कर नगर के भक्तों के द्वारा हर वर्ष कई धार्मिक आयोजन किये जाते है। जिसमें नगर के सभी श्रद्वालु माता ,बहन और बंधु हर्ष के साथ भाग ले कर उसे सफल बनाते हुए धार्मिक आयोजन का लाभ लेते है।
ऐसा ही एक आयोजन नगर के शनि मंदिर पर वर्षो से भक्तों के द्वारा किया जाता है। श्री अखंड रामायण पाठ जो की वर्ष में एक बार शनि मंदिर पर होता है।
इस पाठ का मुख्य उद्ेश्य क्षेत्र में अच्छा वर्षा और नगर सहित आसपास के क्षेत्र की सुख शांति के लिए किया जाता है। यह आयोजन पूर्व में तुलसीदास जी की जयंती पर होता था। किंतु अब इसे समयानुकल देखते हुए किया जाता है।इस बार भी यह आयोजन तुलसीदास जी की जयंती के एक दिन पूर्व प्रारंभ हो कर उस दिन पुर्णाहुति होगी।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनिमंदिर पर 24 घंटे की श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन रखा जा रहा है। जो की दिनांक 10 अगस्त शनिवार सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा और 11 अगस्त रविवार को महाआरती और यज्ञ के साथ पूर्णाहुति की जाएगी।
समिति के सदस्यों ने नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागीता देकर धर्म का लाभ लेवें।