कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय पर 26 मार्च को झाबुआ में

Breaking Ticker

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय पर 26 मार्च को झाबुआ में

 कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय पर 26 मार्च को झाबुआ में

 

मेघनगर ,,,, मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होगा। जानकारी देते हुए थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया एवं थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गेंदाल डामोर,मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यामीन शेख, खवासा के भुरे सिंह ने संयुक्त रूप से ने बताया कि दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार: दोपहर12:30 बजे स्थान (मनोकामना गार्डन) एम टू  हाल झाबुआ में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी महिला कांग्रेसियों कांग्रेश एनएसयूआई कांग्रेस के सरपंच पंच तड़वी पटेल सम्मानीय कांग्रेस पार्टी के


पदाधिकारी कार्यकर्ताओं साथियों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसी वर्ष 2023 मैं होने वाले विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से हर जिले में कांग्रेस जनों से विचार विमर्श कर उनकी भावनाओं विचारों से अवगत होना चाहते हैं इसी तारतम्य में कांग्रेस का प्रदेश वासियों के लिए घोषणा पत्र (वचन पत्र )की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री विधायक बाला बच्चन जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक हमीद काजी जी का झाबुआ आगमन होगा जो समस्त कांग्रेस जनों से वचन पत्र के संबंधी चर्चा हेतु रूबरू होंगे । इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष  प्रकाश राका ,विधायक  विरसिह  भूरिया,  वालसिंह मेडा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर ,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव  निर्मल मेहता ,पूर्व विधायक  जेवियर मेडा जिला कांग्रेस संगठन मंत्री जसवंत भाभर एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे । अतः इस गरिमा मय  कार्यक्रम में मेघनगर ब्लॉक व थांदला ब्लॉक के समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष  युवा कांग्रेस अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल अध्यक्ष बूथ कमेटी के अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि जनपद पंचायत प्रतिनिधि सरपंच पंच पार्षद गण पूर्व पार्षद गण मोर्चा संगठन के अल्पसंख्यक विभाग अनुसूचित जाति जनजाति विभाग समाज कल्याण प्रकोष्ठ शिक्षा प्रकोष्ठ बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आईटी सेल व समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता गण इस अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करें इसी आशा एवं पूर्ण विश्वास के साथ निवेदक समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता गण ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"