गांधी जयंती पर सांदीपनि विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान, परिसर में की साफ-सफाई*
(मनोज उपाध्याय)
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय थांदला परिसर में
गांधी जयंती के एक दिन पूर्व से ही
स्वच्छता अभियान चला कर सभी को प्रेरित किया साथ ही महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वच्छता अभियान में सांदीपनि विद्यालय के समस्त छात्र एवं समस्त स्टाफ द्वारा मिलकर साथ में सफाई की गई साथ ही अवसर पर प्राचार्य सरिता ओझा
ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि एक स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। सांदीपनि विद्यालय के छात्रों ,समस्त स्टाफ द्वारा विद्यालय में झाड़ू लगाकर एवं घास की सफाई की गई स्वच्छता अभियान गांधी जयंती की संध्या के पूर्व रखा गया साथ सांदीपनि विद्यालय के समस्त स्टाफ छात्रगण उपस्थित रहे

.jpg)

.jpg)
















