*11 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती*
*अग्रवाल समाज द्वारा होंगे विभिन्न आयोजन, महिलाओं और बच्चों के लिए रखी गईं प्रतियोगिताएं*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर रविवार खुशबू गार्डन में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
*समाजजन कर रहे तैयारिया*
जयंती को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा समाज के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की है।

.jpg)

.jpg)
















