*विकसित पेटलावद को मिली एक ओर सौगात*
*आधुनिक टेक्नॉलाजी से लैस नवीन उप उपंजियक कार्यालय का हुआ भव्य लोकार्पण*
*वरिष्ठ अधिकारियों ने किया विधिविधान से उदघाटन*आमजन को मिलेगी सुविधाएं*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। जैसे जैसे पेटलावद क्षेत्र विकसित हो रहा हे ओर नगर ओर क्षेत्रवासियों के लिए नवीन सुविधाओं संसाधनों की स्थापना भी हो रही हे।
*नवीन उपपंजीयक कार्यालय की मिली सौगात,हुआ भव्य उद्घघाटन*
जी हा नवीन सिविल अस्पताल, एसडीएम ऑफिस,तहसील कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय के नवीन भवनों का शुभारंभ हो चुका हे, इसी क्रम में अब क्षेत्रवासियों को नवीन उप पंजीयक कार्यालय की सौगात भी मिली हे। रूपगढ़ रोड स्थित नवीन तहसील कार्यालय भवन के अंदर ही नवीन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नवीन उपपंजीयक कार्यालय का विधिविधान से शुभारंभ बुधवार को उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
नवीन और सुसज्जित भवन के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के पक्षकारों, किसानों और नागरिकों को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में बेहतर सुविधाएं व सुगम वातावरण मिलेगा।
*वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामई उपस्थिति*
लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से कलेक्टर ऑफ स्टाम्प जिला पंजीयक जी. एल. मंडलोई, पेटलावद तहसीलदार यशपाल मुजालदे, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश गोयल , पेटलावद उप-पंजीयक गोकुल जी भोसले तथा थांदला उप पंजीयक कार्यालय के उप-पंजीयक संतोष कुमार सोलंकी मार्केटिग सोसायटी के पेटलावद के प्रबंधक गजराजसीहजी देवड़ा एवं उपपंजीयक कार्यालय के सबसे वरिष्ठ कर्मचारी कमल (काका) की गरिमामई उपस्थित रही।
*विधिविधान से फीता काटकर हुआ उदघाटन*
नवनिर्मित भवन कार्यालय का डीआर जी एस मंडलोई ओर तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे ने विधिविधान से पूजन पाठ करते हुए फीता काटकर शुभारंभ किया ।
*नवीन टेक्नालॉजी से लैस एसडीएम पाटीदार ने दी बधाई*
उत्लेखनीय हे कि यह नवीन भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से हाईटेक टेक्नालॉजी से परिपूर्ण हे जिसने आमजन को सहूलियत होगी । नवीन भवन के शुभारंभ पर एसडीएम रितिका पाटीदार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आमजन के लिय इस अत्याधुनिक कार्यालय के लिय शासन प्रशासन की भविष्य की आवश्यकताओं दूर द्रष्टि सोच ओर विकसित क्षेत्र होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*
इस दौरान सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) धर्मेंद्र बैरागी,विशाल व्यास, राजेश जैन, जयंत मूणत, कुलदीप पटेल,सौरभ भट्ट,ईश्वर गामड़,कमलेश मेडा,गौरव मूणत, दिलशाद सिद्दीकी,,मुदित राठौड़,जतिन राठौड़, सुनील राठौड़,रवि जानी,सूरज बैरागी सहित तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

.jpg)




.jpg)
















