शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों का किया सम्मान

Breaking Ticker

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों का किया सम्मान

 शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं : एसडीएम भास्कर गाचले

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों का किया सम्मान

 थांदला ,,मनोज उपाध्याय,,

 शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब थांदला द्वारा शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम में मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गई एवं अतिथि यो का लायंस क्लब पदाधिकारियों द्वारा स्वागत के पश्चात शिक्षक गण के चरणों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन में विशेष रुप से मेट्रो एजुकेशन एकेडमी द्वारा समस्त शिक्षकों को अभिनंदन पत्र भेंट किए गए।

 कार्यक्रम में एसडीएम भास्कर गाचले ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों का शाल, श्रीफल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर एसडीएम भास्कर गाचले ने कहा कि शिक्षक समाज की वह शक्ति हैं, जो विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक का योगदान किसी एक विद्यार्थी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके द्वारा तैयार की गई पीढ़ियां आगे चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है। शिक्षकों से आग्रह है कि वे अपने अनुभव एवं ज्ञान का लाभ विद्यार्थियों को निरंतर देते रहें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करें। उन्होंने शिक्षकों के उत्कृष्ट सेवाकाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


सम्मान से बढ़ा शिक्षकों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ-साथ वर्तमान में सेवाएं दे रहे शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव सर्वोच्च रही है और ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता को व्यक्त करने का बेहतर माध्यम हैं।

कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज सहित क्लब के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

गरिमामय आयोजन में लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी लायन प्रकाश चंद्र घोड़ावत, लायन महेंद्र सोनी, लायन उमेश पींचा, लायन किशोर पड़ियार, लायन बलराम, जगत शर्मा,राठौड़,पीएमश्री विद्यालय प्राचार्य एसएन श्रीवास्तव, वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक डीके उपाध्याय , जगमोहन सिंह राठौर, श्रीमती योगिता शर्मा ने अपने सेवाकाल के संस्मरण सुना कर शिक्षक के सम्मान को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचाया कार्यक्रम का संचालन लायन सुधीर शर्मा ने आभार लायन प्रशांत उपाध्याय (मोंटू बाबा)ने माना।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"