श्रीकृष्ण की महाआरती के साथ गूंजा वंदे मातरम*

Breaking Ticker

श्रीकृष्ण की महाआरती के साथ गूंजा वंदे मातरम*

 *श्रीकृष्ण की महाआरती के साथ गूंजा वंदे मातरम*

*पुराना नाका पर 21 वां मटकी फोड़ उत्सव का हुआ भव्य आयोजन*

*रामपुरिया की टीम ने फोड़ी मटकी*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के पुराने नाका पर श्री पुराना नाका राधा-कृष्ण मित्र मंडल के तत्वावधान में 21वीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से सराबोर इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। रिस्क नृत्य अकादमी के कलाकारों ने भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, भगवान महादेव एवं पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं गुजरात से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की सुंदर रासलीला प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय युवाओं ने गरबा एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया।

*आधी रात को हुई महाआरती, फिर गूंजा वंदे मातरम्*



रात्रि 12 बजे भगवान राधा-कृष्ण की भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। हजारों लोगों की एक साथ उठती आवाज से पूरा पुराना नाका राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। भक्ति और राष्ट्रभक्ति का यह अनूठा संगम आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। महाआरती के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसका रोमांच रात करीब 1 बजे तक बना रहा। क्रेन की सहायता से ऊंचाई पर लटकाई गई मटकी को फोड़ने के लिए विभिन्न टीमों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रयास किए। कई रोमांचक प्रयासों के बाद रामपुरिया की टीम ने मटकी फोड़कर विजय हासिल की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"