सिरवी समाज के वरिष्ठ धर्म परायण रामाजी मोडाजी पड़ियार का हुआ निधन*

Breaking Ticker

सिरवी समाज के वरिष्ठ धर्म परायण रामाजी मोडाजी पड़ियार का हुआ निधन*

 *सिरवी समाज के वरिष्ठ धर्म परायण रामाजी मोडाजी पड़ियार का हुआ निधन*

*भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पडियार को पितृ शोक*

*दी श्रद्धांजली*

(मनोज पुरोहित)



पेटलावद। भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष एवं पेटलावद निवासी प्रकाश पड़ियार के पिता स्वर्गीय श्री रामाजी मोडाजी पड़ियार का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, समाजजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. रामा जी मोडाजी पड़ियार के निधन के पश्चात उनकी अंतिम यात्रा पेटलावद नगर से होते हुए मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, समाजजन एवं नगरवासी शामिल हुए। इस दुख की घड़ी में शामिल लोगों द्वारा नम आंखों से दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं गई।


अंतिम यात्रा पेटलावद नगर से होकर गुजरने वाली पंपावती नदी के तट स्थित सामाजिक मुक्तिधाम पहुंची, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

स्व. रामाजी मोडाजी पड़ियार अपने पीछे परिवार के सदस्यों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। वे परिवार में सदैव मार्गदर्शक और वरिष्ठ सदस्य के रूप में स्मरण किए जाते रहेंगे।


*शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि*

भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश पड़ियार के पिता के निधन पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की हैं। एवं समस्त पत्रकारों ने श्री पडियार को श्रद्धांजलि अर्पित की हे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"