न्याय होना ही दिखना भी चाहिए... जज श्री भगोरा*

Breaking Ticker

न्याय होना ही दिखना भी चाहिए... जज श्री भगोरा*

 

*न्याय होना ही दिखना भी चाहिए... जज श्री भगोरा*

*शोषित पीड़ित आम आदमी का भारतीय न्याय व्यवस्था पर बड़ा भरोसा*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। भ्रष्टाचार के इस युग में एक आम आदमी,जो कि शोषित पीड़ित हे जिसकी समय पर कोई मदद नहीं करता हे लेकिन हमारे देश में भारतीय कानून व्यवस्था पर एक आम आदमी का पूरा भरोसा हे।  ओर इसी भरोसे को अदालतों में बैठे न्यायाधीशों के द्वारे दिए गए फैसलों से बल मिलता हे ओर  एक आम आदमी का न्याय व्यवस्था में  भरोसा कायम होता हे,ऐसा ही एक निर्णय पेटलावद सिविल जज वर्ग 1 श्री सोहनलाल भगोरा के न्यायालय से निकल कर आया हे जिससे कानून व्यवस्था ओर अदालतों पर फिर से आम आदमी का 

भरोसा बढ़ा हे।



*2022 के निर्णय का पक्षकार नहीं कर रहा था पालन*


जी हा वर्ष 2022 के एक मामले में रुपयों की अदायगी नहीं करने ओर कोर्ट के आदेश का पालन नही करने के मामला में  गत दिनों पेटलावद न्यायाधीश श्री भगोरा के द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला दिया हे जो कोर्ट का उल्लंघन करने वालों के लिय सबक के तौर पर देखा जा रहा हे।


 उल्लेखनीय हे कि श्री राम फाइनेंस लिमिटेड  कंपनी द्वारा दायर श्री राम फाइनेंस विरुद्ध मान सिंग निनामा के  प्रकरण में प्रथम व्यवहार न्यायालय, पेटलावद के समक्ष प्रवर्तन प्रकरण लंबित था। न्यायालय द्वारा संबंधित पक्ष को कुर्की संपत्ति न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे, किन्तु आदेश के बावजूद कुर्की संपत्ति न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की गई।


*कोर्ट ने किया सख्ती से आदेश जारी*


मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, पेटलावद ने थाना प्रभारी, पेटलावद को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना पेटलावद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के अंतर्गत एफआईआर पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

*अधिवक्ता संजय राठौर ने  रखीं कानूनी दलीलें*


इस प्रकरण में श्री राम फाइनेंस लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता संजय राठौर एवं अधिवक्ता रोहित बहादर द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। वहीं   रीजनल बिजनस हेड अभिषेक कुमार रीजनल लीगल हेड भरत गिरी, रीजनल कलेक्शन हेड संजय पटेल,  शाखा प्रबंधक धनंजय पटेल तथा कलेक्शन मैनेजर सत्यम कुशवाह की भी इस प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के समन्वित प्रयासों से न्यायालय के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हुआ तथा विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई संपादित की गई।


*कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए..कंपनी*


इस निर्णय पर श्री राम फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन प्रत्येक व्यक्ति का वैधानिक दायित्व है तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"