*लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल का सेवा संकल्प समारोह 14 अगस्त को*
*अध्यक्ष अनुराग गोड सहित नईं कार्यकारिणी लेंगी शपथ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रलपेटलावद द्वारा जनसेवा, समरसता, सहयोग, समर्पण एवं मैत्री की भावना के साथ सेवा संकल्प समारोह का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की ओर से जारी ई-आमंत्रण के अनुसार समारोह 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से खुड़शाऊ पैलेस, थांदला रोड, पेटलावद में आयोजित होगा।
*जानीमानी हस्तिया करेंगी शिरकत*
समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, मुख्य वक्ता लायंस क्लब के मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन ला. प्रवीणजी वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि ला. रामजी जाट (प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) तथा शपथ अधिकारी ला. विकास गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट प्रोटोकॉल ऑफिसर) उपस्थित रहेंगे।
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में चिकित्सा सेवा, निर्धन सहायता एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग किया जाता रहा है। आमंत्रण में क्लब की 30 वर्षों की सेवा यात्रा का भी उल्लेख किया गया है।समारोह के दौरान क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों एवं सेवा संकल्प को लेकर भी कार्यक्रम होगा।

.jpg)

.jpg)
















