*वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भट्ट लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष के रूप में कार्यकारिणी के साथ लेंगे 15 अगस्त को शपथ*

Breaking Ticker

*वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भट्ट लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष के रूप में कार्यकारिणी के साथ लेंगे 15 अगस्त को शपथ*

 *वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भट्ट लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष के रूप में कार्यकारिणी  के साथ लेंगे 15 अगस्त को  शपथ*

*जानीमानी हस्तिया करेंगी शिरकत,पत्रकारों सहित नगरवासी दे रहे बधाई*

*सेवा ओर परमार्थ का नया अध्याय*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर का वर्ष 2026-27 का छठा अधिष्ठापन समारोह 15 अगस्त 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन थांदला रोड स्थित प्रेमसागर पैलेस में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।

*विशिष्ट जानीमानी हस्तिया करेंगी शिरकत*


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन रश्मि गुप्ता, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह में लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर की वर्ष 2026-27 की नवीन टीम का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम भी होगा।

*वरिष्ठ ख्याति प्राप्त पत्रकार  श्री भट्ट ने किया गौरवान्वित,पत्रकारों में हर्ष*



उल्लेखनीय हे कि वर्ष 2026-27 के लिए  पेटलावद क्षेत्र के ख्याति प्राप्त पत्रकार, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य ओर लायन वीरेंद्र भट्ट अध्यक्ष, के रूप में शपथ  ले रहे हे। सेवा ओर परमार्थ के इस पद पर श्री भट्ट के आसिन होने पर क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष हे गौरवान्वित हे। ओर समस्त पत्रकार संगठनों, पत्रकारों,मीडिया, से जुड़े प्रतिनिधियों संवाददाताओ ने श्री भट्ट को बधाई दी हे।

*पूरी कार्यकारिणी लेगी शपथ*



इसी के साथ श्री भट्ट के साथ लायन उषा प्रजापति सचिव एवं लायन सुनील राठौड़ कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं चेयरपर्सनों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

*कई सेवा कार्यों का लक्ष्य*


लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं जनहितकारी प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। इनमें वृद्धजनों के लिए वृंदा आनंदम् गौशाला, श्रद्धांजलि चौक पर पुलिस सहायता केंद्र, नए बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य सेवा गतिविधियां शामिल हैं।

क्लब पदाधिकारियों ने नगरवासियों एवं सेवा कार्यों से जुड़े नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवीन टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"