कार्य स्थल पर महिलाओं के सुरक्षा की जनजागृति के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा सेक्सुअल हरासमेंट प्रिवेंशन वीक*

Breaking Ticker

कार्य स्थल पर महिलाओं के सुरक्षा की जनजागृति के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा सेक्सुअल हरासमेंट प्रिवेंशन वीक*

 *कार्य स्थल पर महिलाओं के सुरक्षा की जनजागृति के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा सेक्सुअल हरासमेंट प्रिवेंशन वीक*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। संचालनालय महिला एवं बाल विकास मप्र के निर्देश पर 12   दिसम्बर से 19 दिसम्बर 25 तक महिलाओं में जन जागृति लाने के उद्देश्य से सेक्सुअल हरासमेंट  प्रवेंशन वीक  के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए है ।

*अधिकारी कर रहे मोनिटरिंग*


इसी क्रम में जिला कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देश पर  जिला  परियोजना अधिकारी महिला आर एस बघेल के मार्गदर्शन में   पेटलावद क्षेत्र के परियोजना अधिकारी अजय तिवारी कि मॉनिटरिंग मै   लगातार  आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से  महिलाओं के सम्मान और कार्य स्थल पर सुरक्षा के लोकोपयोगी जनजागृति के कार्य किए जा रहै है,  इसी कड़ी में  " दिनाँक 11-12-25 से 19-12-25 के मध्य कार्य स्थल पर " सेक्सुअल हेरामेंट प्रवेंशन वीक " के तहत  महिला  सुरक्षा और सम्मान के संबंध में जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया ।

*आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन*

कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने "सद्भावना और समन्वय तथा परस्पर सम्मान एवं समस्या निदान "संबंधित विषय पर परिचर्चा के आयोजन में उत्साह से भाग लिया | वही पेटलावद नगर के आंगनवाड़ी केंद्रों में सुपरवाइजर शिला हरवाल के मार्गदर्शन में समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में भी आयोजन संपन्न हूआ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"