*सिर्वी समाज के वरीष्ट समाजसेवी श्री नानालाल जी गहलोत का हुआ दु:खद निधन*
*दी श्रधांजलि*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। सिर्वी समाज पेटलावद के वरीष्ट सदस्य एवं सिंचाई विभाग माही परियोजना के सेवानिवर्त श्री नानालाल पिता स्व. श्री नन्दाजी गेहलोत का दु:खद निधन हो गया । आप कन्हैयालाल गहलोत के पूज्य पिताजी व लक्ष्य, दिया, पूजा गहलोत के पूज्यनीय दादाजी थे।
*गहलोत परिवार में शोक की लहर*
उल्लेखनीय है कि स्व. श्री नानालाल जी गहलोत शंकरलाल , स्व.श्री धन्नालाल बाबूलाल ,नारायण , रतनलाल, शांतिलाल, कोदा लाल, ( अखिल भारतीय सिर्वी महासभा झाबुआ के युवा जिला अध्यक्ष ) गौतम गहलोत ,राहुल जितेंद्र ,अनिल, दिनेश, विजय , अंकित ,कान्हा, रिदम , लक्षित के परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे।
*भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की*
धर्म कर्म व सामाजिक कार्यों मे सदैव अग्रणी श्री गहलोत के दु:खद निधन से पूरे सिर्वी समाज मे शोक की लहर दौड़ गयी। अंतिम यात्रा में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजन सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर स्व.श्री गहलोत जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
*नवम्बर में धूमधाम से किया था , पोती का विवाह*
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही गहलोत परिवार में मांगलिक आयोजन करते हुए स्व. नानालाल गहलोत कि पोती दिया गहलोत का धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ था ।

.jpg)

.jpg)
















