*श्री मालवा जैन श्वेताम्बर तेरापंथी मालवा सभा के तत्वाधान में सामूहिक दो दिवसीय मालवा स्तरीय गुरुदर्शन यात्रा*
*2031 में चातुर्मास की विनती को लेकर गुरु की शरण मे पहुँच रहा मालवा तेरापंथी श्रावक समाज*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ( नि.प्र.)श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी मालवा सभा के बैनर तले दो दिवसीय मालवा स्तरीय *आचार्य श्री महाश्रमण गुरु दर्शन यात्रा* 31 दिसम्बर को प्रातः पूरे मालवा से एक साथ सामूहिक रूप से निकल रही है। मालवा सभा के अध्यक्ष संजय गांधी व मंत्री अरुण एस.बी. श्रीमाल ने बताया की यह यात्रा पूरे मध्यप्रदेश (मालवा) के अलग अलग स्थानों से लगभग 13 बसे व बड़ी संख्या में निजी वाहनों से लगभग 900 श्रावक- श्राविकाएं एक साथ अपने अपने स्थानों से सिरियारी व बर (राजस्थान) के लिए एक साथ सामूहिक रूप से निकलेंगे। उक्त यात्रा में मालवा के
श्रावक-श्राविकाएं *बर (राज)* में सामूहिक रूप से गुरुदर्शन कर नए वर्ष का मंगलपाठ सुन अभिवंदना करेगी ओर आचार्य प्रवर ने वर्ष 2031 में मालवा को जो 101 दिवस का प्रवास फरमाया है उसके लिए पूरे मालवा का श्रावक समाज सामूहिक रूप से एक साथ कृतज्ञता ज्ञापित करेगा। साथ ही मालवा सभा पूरे श्रावक समाज के साथ सामूहिक रूप से आचार्य प्रवर से निवेदन करेगी कि 2031 में आचार्य प्रवर अपनी धवल सेना के साथ 2031 का चातुर्मास सहित पूरा वर्ष मालवा में ही प्रवास की कृपा करावे,जिसमे चातुर्मास,मर्यादा महोत्सव,आदि सहित सभी संघीय कार्यक्रम मालवा मे ही सम्पन्न हो।उक्त जानकारी देते हुए मालवा सभा के मीडिया प्रभारी पंकज जे.पटवा व मुकेश कोठारी ने बताया कि उक्त सामूहिक मालवा यात्रा में पूरे मालवा के विभिन्न शहर,कस्बे व छोटे छोटे गांव से श्रावक श्राविकाएं बड़े उत्साह के साथ शामिल होकर तन मन और धन से सहयोग कर रहे है। इस अवसर पर मालवा सभा ने पूरे मालवा के तेरापंथी श्रावक समाज के प्रति उक्त सामूहिक गुरुदर्शन यात्रा में भरपूर सहयोग को लेकरआभार जताया।

.jpg)

.jpg)
















