प्रदीप सिसोदिया पुनः जिलाध्यक्ष तो मुकेश सिसोदिया युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत*

Breaking Ticker

प्रदीप सिसोदिया पुनः जिलाध्यक्ष तो मुकेश सिसोदिया युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत*

 *अखिल भारतीय बलाई महासंघ की बैठक सम्पन्न*

 *प्रदीप सिसोदिया पुनः जिलाध्यक्ष तो मुकेश सिसोदिया युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। अखिल भारतीय बलाई महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के मार्गदर्शन में रविवार को सुबह 11 बजे पेटलावद की स्थानीय कृषि मंडी परिसर में आयोजित की गई।

 बैठक में महासंघ के जिला पदाधिकारी, विभिन्न ग्रामों के प्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ व सम्माननीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य झाबुआ जिले के लिए नवीन जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।


 इस दौरान जिलेभर से आए समाजजनों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ से मांगीलाल मालवीय, खवासा से विजय मालवीय, बरवेट से भेरूलाल परमार  एवं राजू मालवीय बरवेट , करवड़ से मोहनलाल मालवीय तथा खवासा से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया के नाम प्रस्तावित किए गए।


विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के पश्चात समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया के नेतृत्व पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें अखिल भारतीय बलाई महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने का निर्णय लिया। उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि के साथ इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

इसके साथ ही सभी सम्माननीय सदस्यों की सहमति से युवा जिलाध्यक्ष पद पर पुनः मुकेश सिसोदिया के नाम पर भी सर्वसम्मति बनी। बैठक के दौरान विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रमुख एवं अध्यक्षों की घोषणा भी की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया , श्री प्रेमचंद सिसोदिया, श्री भेरूलाल परमार, श्री राजू मालवीय (बरवेट), श्री विजय मालवीय (खवासा), श्री मांगीलाल मालवीय (रामगढ़), कालूराम मालवीय (छोटी देहंडी), श्री रेवाराम (पालेड़ी), श्री दिलीप मालवीय (बामनिया), महेश सिसोदिया (थांदला), लक्ष्मीनारायण मालवीय (सारंगी), विक्रम सिंह राठौर (खवासा), वीरेंद्र परमार (बरवेट), अशोक मालवीय (पेटलावद), राकेश सिसोदिया (पेटलावद), हीरालाल मालवीय (खवासा), मुकेश मालवीय (रामगढ़), ईश्वर मालवीय (खवासा), महेश मालवीय (भामल), अर्जुन मालवीय (खवासा), विजय मालवीय (रायपुरिया), प्रेम मालवीय (रामगढ़), मुकेश सिसोदिया (पेटलावद) सहित अनेक समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में नवमनोनीत पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"