श्री बालाजी ग्रुप के तत्वाधान में 08 वे वर्ष निकाली जाएगी भव्य धार्मीक पदयात्रा*

Breaking Ticker

श्री बालाजी ग्रुप के तत्वाधान में 08 वे वर्ष निकाली जाएगी भव्य धार्मीक पदयात्रा*

 *श्री बालाजी ग्रुप के तत्वाधान में  08 वे  वर्ष निकाली जाएगी भव्य धार्मीक  पदयात्रा*

*श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी तक 03 जनवरी को होगा भव्य धर्म  पदयात्रा का आयोजन*

*नववर्ष की शुरुआत बाबा बजरंगबली के दर्शनों के साथ*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद।  बाबा बजरंगबली का  विश्वप्रसिध्द मन्दिर श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी भक्तो की  आस्था  ओर श्रद्धा का प्रतीक है । इस मंदिर पर देशभर से लोग दर्शन करने के लिये आते है । ओर बाबा बजरंगबली अपने भक्तो कि समस्त मनोरथ पूरे करते है ।  प्रतिदिन के अलावा  प्रत्येक मंगलवार और शनिवार  को विशेष श्रंगार ,चोला ओर महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन होता है।


*श्री बालाजी ग्रुप  वर्षो से निकाल रहा भव्य यात्रा*

इस मंदिर पर पेटलावद क्षेत्र के प्रसिद्ध बालाजी ग्रुप के  द्वारा प्रतिवर्ष धर्मयात्रा पैदल यात्रा पेटलावद से विश्वमंगलधाम तारखेड़ी तक निकाली जाती है ।ओर यह यात्रा आसपास के अंचल में काफी प्रसिद्घ है जिसमें बड़ी संख्या में बाबा के भक्त शामिल होते हैं ।पिछले 07 सालों की तरह इस बार  08वे  वर्ष में भी भव्य यात्रा की तैयारी की जारही है ।

*03 जनवरी को निकलेगी विशाल धर्म यात्रा*

 इस बार उक्त यात्रा दिनांक 03 जनवरी 26 शनिवार को प्रातः 07 बजे श्रदांजलि चौक से  प्रारम्भ होकर श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी पहुचेगी ।

*यात्रा की तैयारिया पूर्ण*

 यात्रा में जाने के लिये भक्तगण  सयोंजक  रवि बसोड़ ओर नितिन जी पिपलोदिया  ने बताया कि  यात्रा की तैयारिया पूर्ण हो चुकी है। यात्रा में जाने के लिये रवि बसोड़ ओर नितिन पिपलोदिया से  सम्पर्क कर धर्म यात्रा में अपनी सहभागिता दे सकते है । इस तरह से कैलेंडर के नववर्ष की शुरुआत बाबा बजरंगबली के दर्शनों के साथ होगी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"