जगन्नाथ पुरी में शिवमहापुराण की गूँज आचार्य जैमिन जी का हुआ भव्य स्वागत*

Breaking Ticker

जगन्नाथ पुरी में शिवमहापुराण की गूँज आचार्य जैमिन जी का हुआ भव्य स्वागत*

 *जगन्नाथ पुरी में शिवमहापुराण की गूँज आचार्य जैमिन जी का हुआ भव्य स्वागत* 

*भोला भंडारा ग्रुप ओर सारँगी में हुआ भव्य स्वागत*

 (मनोज पुरोहित)

पेटलावद ।आस्था और भक्ति का संगम आज थांदला, ओर सारँगी  की सड़कों पर देखने को मिला जगन्नाथ पुरी में आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा (23 से 29 दिसंबर 2025) के सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य जैमिन जी का आज नगर आगमन हुआ ।

*भोला भंडारा ग्रुप ने किया भव्य स्वागत*


भोला भंडारा परिवार द्वारा इमली गणेश मंदिर पर भक्तों ने स्वागत किया  आचार्य श्री के स्वागत और उनके साथ जगन्नाथ पुरी  यात्रा प्रस्थान के अवसर 

भोला भंडारा परिवार के श्रीमंत अरोरा,राजू धानक,मोहनलाल जी चौहान ,तुलसीराम मेहते, अमृतलाल चौहान,समरथ प्रजापत,देवेंद्र अरोड़ा,मोहन दास चौहान,पवन नाहर, आत्माराम शर्मा,डाक्टर खरे,मनोज उपाध्याय,महेश शुक्ला, गजेंद्र नायक,राजेंद्र शर्मा,मनोज गोस्वामी,शिवाग भट्ट, दिलीप देवड़ा ,अमित अरोरा ,धवल पंड्या,चिराग उपाध्याय,ने जोरदार स्वागत किया।


*सारँगी में भी हुआ भव्य स्वागत*

साथ ही सारंगी के पत्रकार सुरेश परिहार, जीवन राठौड , हर्षवर्धन सिंह राठौर ,राहुल अग्रवाल और अमित पाटीदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजी चौपाटी

जैसे ही आचार्य जैमिन जी सारंगी पहुँचे भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य।स्वागत किया श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लियासंजय उपाध्याय भी बने इस पावन यात्रा के सारथी


इस पावन प्रसंग पर सारंगी के पत्रकार संजय उपाध्याय भी कथा श्रवण हेतु आचार्य श्री के साथ रवाना हुए। संजय उपाध्याय ने बताया कि सारंगी क्षेत्र नगर वासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमें आचार्य जैमिन जी के सानिध्य में जगन्नाथ पुरी जैसी पावन नगरी में भगवान शिव की महिमा सुनने का अवसर मिल रहा है।


*अध्यात्म का संगम*

स्वागत समारोह के पश्चात संजय उपाध्याय एवं अन्य श्रद्धालुओं का जत्था आचार्य जैमिन जी के साथ सीधे जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान कर गया। वहां 23 दिसंबर से कथा का भव्य मंगलारंभ होगा, जिसमें देश-विदेश से भक्त जुटेंगे।

नगर वासियों एवं ईस्ट मित्रों ने सभी भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"