*इनरव्हील क्लब पेटलावद राइज द्वारा सेनेटरी पैड मशीन का शुभारंभ, बालिकाओं को दिया योग प्रशिक्षण*
((मनोज पुरोहित)
पेटलावद।इनरव्हील क्लब पेटलावद राइज द्वारा गणपति मंदिर के पास स्थित हॉस्टल में सेनेटरी पैड मशीन का शुभारंभ किया गया। यह मशीन शुभम जी मांडोत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आयुषी जी मांडोत की स्पॉन्सरशिप से हॉस्टल में स्थापित की गई।
इस हॉस्टल में लगभग 50 बच्चियाँ निवासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान क्लब सेक्रेटरी श्रीमती पूजा जी सोनी ने बालिकाओं को योग के महत्व के बारे में बताया एवं उन्हें योगाभ्यास भी करवाया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योग किया और क्लब के प्रति बहुत ही अच्छे तरीके से धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती वर्षा मेहता, सेक्रेटरी श्रीमती पूजा सोनी ट्रेजरार श्रीमती संजना भंडारी सहित श्रीमती राजेशबाला भटेवरा श्रीमती मोना मेहता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डाली जी पटवा द्वारा किया गया। क्लब सदस्यों ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं शारीरिक-मानसिक विकास के लिए इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताया।

.jpg)


.jpg)
















