राज सोलंकी ने नेशनल प्रो डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2025 में जीतकर कांस्य पदक बढ़ाया गौरव*

Breaking Ticker

राज सोलंकी ने नेशनल प्रो डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2025 में जीतकर कांस्य पदक बढ़ाया गौरव*

 *राज सोलंकी ने नेशनल प्रो डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2025 में जीतकर  कांस्य पदक बढ़ाया गौरव*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। नगर के  प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज सोलंकी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। United Powerlifting India द्वारा आयोजित नेशनल प्रो डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2025 में राज सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 दिसंबर 2025 को सूरत में आयोजित हुई, जबकि खिलाड़ियों का वजन मापन 13 दिसंबर को किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से शीर्ष पावरलिफ्टर्स ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष भास्कर कौशिक रहे।


राष्ट्रीय स्तर पर इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पश्चात पेटलावद आगमन पर भाजपा पेटलावद मंडल के कार्यालय मंत्री श्री आशीष जी बाविस्कर, खेल समन्वयक श्री हेमराज जी गणावा एवं अधिवक्ता वागेश समवेदी द्वारा राज सोलंकी का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सभी ने उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक सुझाव दिए।

राज सोलंकी की यह उपलब्धि न केवल पेटलावद बल्कि संपूर्ण जिला झाबुआ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और क्षेत्र में पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों को नई पहचान दिलाने वाली सफलता के रूप में देखी जा रही है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"