सराफा एसोसिएशन पेटलावद का दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित*

Breaking Ticker

सराफा एसोसिएशन पेटलावद का दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित*

 *सराफा एसोसिएशन पेटलावद का दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। सराफा व्यापार की साख व प्रतिष्ठा को बनाए 

सभी व्यापारिक भाइयों को परस्पर मेलजोल और प्रेमपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए व्यापार करना है। व्यापार में पूरी पारदर्शिता रखना है।

 ईमानदारी और प्रामाणिकता के साथ हमें अपने व्यापार को आगे बढ़ाना है। सराफा व्यापार की साख और प्रतिष्ठा को बनाए रखना हमारा पुनीत कर्तव्य है। जिस तरह से समय बदल रहा है,हमें भी उचित रूप में अपने व्यापार को अपडेट करना होगा।

यह विचार तहसील सराफा एसोसिएशन पेटलावद के कर्मठ अध्यक्ष श्री महेन्द्र कटकानी ने संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर  व्यापारियों के समक्ष एक निजी होटल में व्यक्त किए।


 इस अवसर पर विभिन्न व्यापारियों ने अपनी ओर से अपने विचार और सुझाव रखें आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यवसाय श्री कृष्णकांत जी सोनी ने फूल माला भेंट करते हुए संगठन के अध्यक्ष के विगत वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए उनका अभिनंदन किया।


कार्यक्रम में सहसचिव शैलेंद्र  कोटडिया, राजेश वोरा, संगठन सचिव श्री दिलीप पी. सोनी, भूतपूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश  सोनी, आशीष सोनी आदि ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कटकानी ने किया, स्नेहभोज के साथ  कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"