एक दीपक गौ माता के नाम’ के आव्हान ने रचा कीर्तिमान*

Breaking Ticker

एक दीपक गौ माता के नाम’ के आव्हान ने रचा कीर्तिमान*

 *एक दीपक गौ माता के नाम’ के आव्हान ने रचा कीर्तिमान*

*कथा प्रवक्ता सुश्री * वैष्णवी भट्ट की अनूठी पहल, श्रद्धालुओं ने गौ रक्षा का लिया संकल्प*

(मनोज पुरोहित)

**पेटलावद।**दीपावली का पर्व प्रकाश, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। इसी पावन भावना को आत्मसात करते हुए नगर की बेटी एवं कथा प्रवक्ता सुश्री वैष्णवी भट्ट द्वारा दीपावली के अवसर पर एक दीपक गौ माता के नाम’ अभियान चलाया गया। इस अनूठी आध्यात्मिक पहल में नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में गौ माता के नाम एक दीपक प्रज्वलित कर गौ सेवा एवं गौ रक्षा का संदेश दिया तथा ‘जय गोपाल, जय गौ माता’ के जयघोष के साथ गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया।


*कथा प्रवक्ता वैष्णवी भट्ट ने किया आव्हान*

अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सुश्री वैष्णवी भट्ट ने कहा कि सनातन संस्कृति की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने और गौ माता की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट एवं संकल्पित होना आवश्यक है। गौ माता हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न अंग हैं। उनकी सेवा और सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गौ माता के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि गौ माता को किसी भी प्रकार की हानि से बचाने के लिए समाज को संगठित होकर आगे आना होगा।


उन्होंने कहा कि दीपावली पर हम सभी मां लक्ष्मी की आराधना और पूजन करते हैं। हमारी सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। गौ सेवा और गौ रक्षा को जीवन में अपनाकर ही हम अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।

*पंडित भट्ट ने बताया महत्त्व*

 प. अरविन्द गोपाल भट्ट ने बताया कि दीपावली के दिन ही समुद्र मंथन में सुरभि गए भी प्रकट हुई थी इसलिए दिन हमारे लिए गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष दिन है

इस अभियान की विशेषता यह रही कि इसमें किसी एक स्थान पर एकत्रित होने के बजाय श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में गौ माता के नाम दीप प्रज्वलित कर इस पुण्य संकल्प में सहभागिता की। नगर के साथ-साथ आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों घरों में प्रज्वलित दीपकों ने गौ सेवा, करुणा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।इन


का रहा  सराहनीय सहयोग*

अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद पुरोहित, गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, वरिष्ठ कैलाशचंद्र शुक्ला,संजय सोनी, शरद दवे, शैलेन्द्र दवे, कपिल सोलंकी, सुरेंद्र सिंह गेहलोत, प्रकाश कौशिक, मंयक जानी, रविराज पुरोहित,संजय मालवीय,रचित गादिया , अतुल सोनी,मनीष सोनी,जीतेन्द्र भट्ट, राजेश व्होरा, देवराज पुरोहित, रमेश सोनी, विनोद मुलेवा, हेमांग राज भट्ट, सूरज परमार, आशीष जेन, दिलीप सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर सहभागिता निभाई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"