विद्वान पंडितों द्वारा दीपावली पर्व ,मानने का लिया निर्णय

Breaking Ticker

विद्वान पंडितों द्वारा दीपावली पर्व ,मानने का लिया निर्णय

 विद्वान पंडितों द्वारा दीपावली पर्व ,मानने का लिया निर्णय

9 को गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव 

,,,पब्लिक वाइस न्यूज की ओर ,,,,दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 

थांदला,,,मनोज उपाध्याय 

विद्वान पंडितों द्वारा दीपावली पर्व  , पड़वा ,गोवर्धन पूजा  अन्नकूट महोत्सव मनाने का सर्वसम्मति से लिया निर्णय।

त्योहारों को लेकर  हमेशा आमजन में भ्रांतियां उत्पन्न रहती हे इसी को लेकर इस वर्ष दिपावली ,गोवर्धन पूजा पड़वा , अन्नकूट महोत्सव आदि मनाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया


,,,इस अनुसार मनाए त्योहार,,

*,,,दीपावली के प्रमुख पर्व,,

6 नवंबर, शुक्रवार धनतेरस

7 नवंबर, शनिवार रूप चौदस

8 नवंबर, रविवार दीपावली एवं महालक्ष्मी पूजन

9 नवंबर, सोमवार सोमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा अन्नकुट महोत्सव,

11 नवंबर,बूधवार भाई दूज

महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त

रविवार, 8 नवंबर 2026.

पूजन मुहूर्त (चौघड़िया अनुसार)

प्रातः 9:24 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक

सायं 5:44 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक 



गोवर्धन पूजा के साथ मानेगा अन्नकूट महोत्सव 

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी  परंपरागत 

अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा  प्राचीन श्री राम मंदिर,लक्ष्मी नारायण मंदिर पर दीपावली के दूसरे दिन गोर्वधन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी 9 नंबर सोमवार को पूजा अर्चना के साथ महा अभिषेक के पश्चात महा आरती के साथ महाप्रसादी वितरण होगी 

दिपावली ओर पड़वा,गोवर्धन पूजा,अन्नकूट मनाने संबंधी नगर के विद्वज कर्मकांडी पंडितों की एक अहम बैठक श्री बड़ा गणेश मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में  बड़ा गणेश मंदिर पुजारी  पंडित कांतिलाल पाठक , प.जयश्री हरि आचार्य, प.कमलकांत उपाध्याय, प.बालकृष्ण आचार्य,  प.मनोज चतुर्वेदी, प.मनोज उपाध्याय,प.बिटु आचार्य,.प.प्रवीण भट्ट प.बिटू भट्ट,प.उमेश शर्मा,प.जितेंद्र पाठक,प.किशोर आचार्य, प.निरंजन शर्मा प.धार्मिक आचार्य,प.मुकेश भट्ट,प.राजेंद्र भट्ट,प.विट्ठल दास बैरागी,प.रोहित बैरागी प.भूषण भट्ट ,गुरुद्वारा से भूदेव  आचार्य, शांति आश्रम मंदिर से प.सुखराम महाराज, 

अष्ट हनुमान बावड़ी मंदिर से नारायण दास, देवेंद्र अरोरा,महेश गिरी,  महाराज भक्त आदि सम्मिलित थे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"