लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ रक्तदान से हुआ*

Breaking Ticker

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ रक्तदान से हुआ*

 *

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ रक्तदान से हुआ* 


(मनोज पुरोहित)

​पेटलावद।मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के अंतर्गत लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा इन दिनों सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्लब के सदस्यों ने विभिन्न सेवा कार्य करते हुए इस विशेष सप्ताह की शुरुआत की।

​सेवा सप्ताह के पहले दिन कार्यक्रमों की शुरुआत स्थानीय सिविल चिकित्सालय पेटलावद से की गई। यहां लायन सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल, बिस्किट और अल्पाहार का वितरण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में एक सकारात्मक माहौल नजर आया। मरीजों की सेवा के साथ-साथ क्लब के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए चिकित्सालय में स्वेच्छा से रक्तदान भी किया, जो कि जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए एक सराहनीय कदम रहा।


​अस्पताल के बाद सेवा गतिविधियों का कारवां स्थानीय शासकीय महाविद्यालय पहुंचा। वहां सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इसके पश्चात, मुक्तिधाम व तहसील बगीचे में व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सक्रिय हिस्सेदारी निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।


​लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष अनुराग गौड़ ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि लायंस डिस्ट्रिक्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह सेवा सप्ताह पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन लायन सदस्य जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस सेवा सप्ताह के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से पीड़ित मानवता की निरंतर सेवा की जाएगी। साथ ही, पात्र और जरूरतमंद लोगों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं और जरूरत की वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंच सके।



*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*


​खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अंतिम सोलंकी की उपस्थिति में लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के मार्गदर्शक प्रबोध मोदी, मनोज जानी, दीपेश छजलानी, चिंतन मंडलोई, पवन भंडारी, राजेश पालीवाल, क्लब के सचिव दिलीप राठौड़, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चतुर्वेदी तथा सेवा गतिविधि के प्रभारी आलोक चौहान, विकास चौहान, निलेश पालीवाल, निलेश सिंह कुशवाह, निलेश भट्ट, गजेन्द्र काग, राकेश मांडोत, राहुल पाटीदार, रोहित पाटीदार और हर्षित भंडारी सहित शासकीय महाविद्यालय की ओर से चेनसिंह आंजना ने विशेष भूमिका निभाई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"