शक्तिपीठ गायत्री मंदिर पेटलावद पर नवरात्रि में होगी विशेष साधना उपासना*

Breaking Ticker

शक्तिपीठ गायत्री मंदिर पेटलावद पर नवरात्रि में होगी विशेष साधना उपासना*

 *शक्तिपीठ गायत्री मंदिर पेटलावद पर नवरात्रि में होगी विशेष साधना उपासना*

*नवरात्रि में  मां  की साधना का विशेष महत्व*


(मनोज पुरोहित)

 पेटलावद।अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष साधना अभियान, नवरात्रि में दिनभर खुला रहेगा शक्तिपीठ।दिनांक 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ हो रही शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद द्वारा सभी गायत्री परिजनों से विशेष साधना-उपासना करने की अपील की गई है। शांतिकुंज के निर्देशानुसार इस विशेष वर्ष में अधिक से अधिक साधना कर आध्यात्मिक चेतना के जागरण, आत्मशुद्धि एवं आत्मविकास की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया गया है।


गायत्री शक्तिपीठ की ओर से जारी निवेदन में कहा गया है कि नवरात्रि साधना के लिए प्रत्येक परिजन अपनी श्रद्धा, निष्ठा और सामर्थ्य के अनुसार संकल्प लें। साधना के अंतर्गत 24 हजार गायत्री मंत्र का अनुष्ठान अथवा प्रतिदिन 11, 5 या 3 माला गायत्री मंत्र का जप किया जा सकता है। साधना का उद्देश्य केवल मंत्रों की संख्या पूरी करना नहीं, बल्कि श्रद्धा, नियमितता, आत्मानुशासन और समर्पण के साथ आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ना है।

शक्तिपीठ पर साधना के लिए विशेष आग्रह

गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद द्वारा सभी साधक भाई-बहनों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपनी नवरात्रि साधना का कुछ समय शक्तिपीठ परिसर में आकर भी व्यतीत करें। यहां का आध्यात्मिक वातावरण साधना में एकाग्रता, आत्मचिंतन एवं उपासना के प्रति प्रेरणा प्राप्त करने में सहायक होगा।

विशेष बात यह है कि शारदीय नवरात्रि के पूरे समय गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद साधना एवं उपासना के लिए दिनभर खुला रहेगा।** इससे श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार शक्तिपीठ पहुंचकर जप, ध्यान और उपासना कर सकेंगे।

गायत्री शक्तिपीठ ने सभी परिजनों से अपील की है कि अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी जन्म शताब्दी वर्ष की इस नवरात्रि को साधना, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जागरण का विशेष अवसर बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति का साधना-संकल्प और समर्पण इस आध्यात्मिक अभियान को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।गायत्री परिवार का प्रेरक सूत्र *“हम बदलेंगे, युग बदलेगा”* इसी संदेश को व्यक्त करता है कि व्यक्ति के विचारों, भावनाओं और आचरण में सकारात्मक परिवर्तन से परिवार, समाज और राष्ट्र में भी श्रेष्ठ परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।

गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद ने सभी गायत्री परिजनों से इस पावन नवरात्रि में अपनी सामर्थ्य के अनुसार साधना का संकल्प लेने तथा शक्तिपीठ पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त करने का आग्रह किया है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"