*मेवानगर पेटलावद में शरद पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
*अखंड ज्योत प्रज्वलित कर भक्तों ने दादा के समक्ष लगाई अर्जी, छप्पन भोग अर्पित कर की मंगल कामना*
(मनोज पुरोहित)
*पेटलावद-* धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के पावन वातावरण के साथ श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार मेवानगर पेटलावद में शरद पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री नाकोड़ा भैरव देव के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए भक्तों ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की तथा दादा के समक्ष अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लगाई। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जीवन में मंगल की कामना की गई। दादा के आदेशानुसार एवं गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा के मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। महोत्सव में धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सभी अनुष्ठान किए गए। दादा के प्रति श्रद्धा और गादीपति के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए भगवान एवं भैरव देव के चरणों में शीश नवाया।
*अखंड ज्योत प्रज्वलित कर भक्तों ने लगाई अर्जी*
शरद पूर्णिमा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण अखंड ज्योत रही। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ज्योत प्रज्वलित कर दादा के चरणों में अपनी अर्जी प्रस्तुत की। भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति, परिवार में सुख-शांति, व्यापार में उन्नति और जीवन में आने वाली बाधाओं के निवारण की प्रार्थना की। अखंड ज्योत के समक्ष भक्तों ने दादा का स्मरण करते हुए अपनी अटूट आस्था और समर्पण व्यक्त किया।
*आरती पश्चात हुआ चढ़ावे का आयोजन*
प्रातः में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में अन्नपूर्णा प्रसादी,नवकारसी सहित लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने दादा के दरबार में विराजमान परमात्मा एवं भैरव देव की आरती उतारी। बाद बाहर महा आरती का लाभ चढ़ावे के साथ भक्तों से लिया। वही आरती पश्चात लाभार्थियों ने अपनी मन्नत अनुसार दादा को छप्पन प्रकार का नैवेद्य (छप्पन भोग), त्रिशूल,डमरू,घी,तेल,पुष्प माला,गोले,श्रीफल,मिष्ठान आदि अर्पण कर अपनी अपनी मन्नत पूरी की। वही कुछ लोगों ने अपने बटुक (बालक), बालिका को लड्डू,मिठाई के बराबर तौल कर भक्तों को प्रसादी वितरण की। इस दौरान निम्बाहेडा,उदयपुर,लिंखेड़ा,कुशलगढ़,थांदला,झाबुआ,झकनावदा,रायपुरिया,सारंगी,रतलाम,मंदसौर,दिल्ली,बॉम्बे,अहमदाबाद, महाराष्ट्र के वर्दा,नागपुर,झारखंड,नासिक,जलगांव,खंडवा,जयपुर,सूरत,चितौड़, सहीत अनेको स्थानों से बड़ी संख्या में भक्तों ने आयोजन में शामिल होकर दादा के दर्शन वंदन का लाभ लिया। इस दौरान झकनावदा श्रीसंघ की और से भी दादा को धूम धाम से छप्पन प्रकार का नैवेद्य अर्पण कर अपनी मन्नत पूरी की। संपूर्ण आयोजन का मंच संचालन ट्रस्टी मनीष कुमट झकनावदा ने किया। इस दौरान ट्रस्टी सुनील कुमार भांगू,मेवानगर पेटलावद कार्यकारिणी,महिला कार्यकारिणी सेवक सेविकाओं का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद के मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा ने दी।

.jpg)


.jpg)
















