पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूती के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का आगाज,

Breaking Ticker

पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूती के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का आगाज,

 जिला प्रेस क्लब का गठन: भूपेंद्र गौर अध्यक्ष, उमेश चौहान बने सचिव

पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूती के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का आगाज, 

बैठक में करीब 50 जिला ब्यूरो पत्रकारों की सहभागिता

मनोज उपाध्याय 

झाबुआ। जिले में पत्रकारों की एकजुटता को नई दिशा देने, पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से जिला प्रेस क्लब का गठन किया गया। स्थानीय अंबा पैलेस में सुबह 11 बजे आयोजित पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र गौर को अध्यक्ष और उमेश चौहान को सचिव नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन ने जिले में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाया है।

पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन





बैठक में जिला प्रेस क्लब के गठन, संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की एकजुटता, आपसी समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है। एक सशक्त संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ ही पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और जनसरोकारों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस दौरान अली असगर बोहरा, मनोज अरोरा, मनोज जानी, हरीश यादव और संदीप जैन सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार रखे। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को प्रभावी बनाने और सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।


सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष और सचिव

अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश सोलंकी ने वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र गौर का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का राधेश्याम पटेल, दशरथ सिंह कट्ठा, राजेंद्र सिंह राठौर और आफताब कुरैशी ने समर्थन किया। इसके बाद मुज्जमिल खान ने उपस्थित पत्रकारों से अध्यक्ष पद के लिए अन्य नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया। कोई दूसरा नाम सामने नहीं आने पर उपस्थित पत्रकारों ने हाथ उठाकर भूपेंद्र गौर के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति जताई।

इसी क्रम में शाबिर मंसुरी ने सचिव पद के लिए उमेश चौहान का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित पत्रकारों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया। इस तरह जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

करीब 50 जिला ब्यूरो पत्रकारों ने की सहभागिता

बैठक में झाबुआ, पेटलावद और मेघनगर क्षेत्र के करीब 50 पत्रकार शामिल हुए। नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र गौर और सचिव उमेश चौहान को उपस्थित पत्रकारों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नया संगठन पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही जिले में स्वस्थ पत्रकारिता, आपसी सहयोग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में भी संगठन काम करेगा।

बैठक में ये पत्रकार रहे उपस्थित

बैठक में राजेंद्र सिंह राठौर, हिमांशु त्रिवेदी, सलीम हुसैन, पीयूष गादिया, भव्य जैन, राज सोलंकी, राधेश्याम पटेल, मुकेश (बाबू) जैन, उमेश चौहान, निकलेश डामोर, यश चौहान, रितिक विश्वकर्मा, महेश राठौर, मनोज अरोरा, हरीश यादव, प्रवीण कुमार सोनी, मनीष शाह, संदीप जैन, आफताब कुरैशी, मयंक बाफना, श्रवण मालवीय, राकेश पोद्दार, रिंकू रूनवाल, शाबिर मंसुरी, अमित शर्मा, पंकज मालवीय, संजय पी. लोढ़ा, अजय भूरिया, अली असगर बोहरा, सुनील डाबी, दशरथ सिंह कट्ठा, भूपेंद्र बरमंडलिया, ओमप्रकाश सोलंकी, मुज्जमिल खान, पुनीत जोशी, अहद खान, संजय बैरागी, मनोज जानी, अमित सिंह जादोन, मुकेश सिसोदिया, प्रकाश पडियार, सुरेशचंद्र परिहार, जीतेश विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

जिला प्रेस क्लब के गठन को जिले में पत्रकारों की एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन से उम्मीद है कि वह पत्रकारों के हितों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।





 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"