उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, दिये प्रशस्ति पत्र अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Breaking Ticker

उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, दिये प्रशस्ति पत्र अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

 उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, दिये प्रशस्ति पत्र

अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

एनसीसी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करना है — सुकदेव डावर, तहसीलदार 

एनसीसी कैडेट सिर्फ वर्दी में एक छात्र नहीं, बल्कि देश का होने वाला कर्णधार और समाज का रक्षक है — जीवन भंडारी, झोन चेयरमैन

आपकी निस्वार्थ सेवा ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव है — ओमप्रकाश बजाज, अध्यक्ष लायंस क्लब 

, थांदला,,मनोज उपाध्याय,,

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब थांदला द्वारा 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के पंचम दिवस स्थानीय सांदीपनि विद्यालय परिसर में एनसीसी की मूल भावना “एकता और अनुशासन” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय तहसीलदार सुकदेव डावर, झोन चेयरमैन लायन जीवन भंडारी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन नवीन बैरागी, सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सरिता ओझा, लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज, पूर्व अध्यक्ष किशोर पड़ियार (नानू सेठ), पूर्व अध्यक्ष चिराग घोड़ावत, सचिव लायन दिनकर वाजपेई, सेवा सप्ताह संयोजक सुधीर शर्मा एवं एनसीसी अधिकारी गौरव चौहान सहित अतिथिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।


अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए तहसीलदार सुकदेव डावर ने कहा कि एनसीसी की मूल भावना “एकता और अनुशासन” पर आधारित है। कैडेट्स ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपदा अथवा आपात स्थिति में एनसीसी कैडेट्स सेवा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में तैयार रहते हैं। एनसीसी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करना है।


झोन चेयरमैन लायन जीवन भंडारी ने कहा कि “सेवा परमो धर्मः” और “एकता एवं अनुशासन” के मूल मंत्र को जीवन में उतारने का समय है। सेवा सप्ताह में सहभागिता केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। एक एनसीसी कैडेट सिर्फ वर्दी में छात्र नहीं होता, बल्कि वह देश का भावी कर्णधार और समाज का रक्षक होता है।

लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने कहा कि कैडेट्स की ऊर्जा अभियान की ताकत है और उनका अनुशासन समाज के लिए मिसाल है। उनकी निस्वार्थ सेवा ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने कैडेट्स से सेवा सप्ताह में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।

मार्च पास्ट ने मोहा मन

सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सरिता ओझा ने कहा कि लायंस क्लब थांदला द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स के साथ आयोजित यह आयोजन निश्चित रूप से कैडेट्स का मनोबल बढ़ाने वाला है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब को आयोजन के लिए बधाई दी।


पूर्व अध्यक्ष लायन चिराग घोड़ावत ने भी संबोधित किया। एनसीसी अधिकारी गौरव चौहान ने एनसीसी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यालय परिसर में कैडेट्स का मार्च पास्ट करवाया। अनुशासित मार्च पास्ट पर अतिथियों ने करतल ध्वनि से कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।


उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स को अतिथियों द्वारा “बेस्ट सेवा कैडेट” के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सरिता ओझा, झोन चेयरमैन जीवन भंडारी एवं एनसीसी अधिकारी गौरव चौहान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में लायंस क्लब थांदला के सदस्यगण, सांदीपनि विद्यालय स्टाफ सहित श्रीमती ज्योति राठौड़, श्रीमती मनीषा बारिया, मथियास निनामा, आनंद बरडिया, राकेश कटारा, मनीष भाभर, मनीष भूरिया एवं अतिथि शिक्षक श्रीमती सपना उपाध्याय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को फल,  फ्रूट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सेवा सप्ताह संयोजक लायन सुधीर शर्मा ने किया तथा आभार लायंस क्लब सचिव लायन दिनकर वाजपेई ने माना।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"