समस्त राष्ट्रभक्त पेटलावद के तत्वाधान में निकल रही अखंड भारत संकल्प दिवस मशाल यात्रा आयोजन

Breaking Ticker

समस्त राष्ट्रभक्त पेटलावद के तत्वाधान में निकल रही अखंड भारत संकल्प दिवस मशाल यात्रा आयोजन

 *समस्त राष्ट्रभक्त पेटलावद के तत्वाधान में निकल रही अखंड भारत संकल्प दिवस मशाल यात्रा   आयोजन*

*राष्ट्र की एकता-अखंडता और गौरव का लिया जाएगा संकल्प*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। अखंड भारत के संकल्प एवं राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से 14 अगस्त को पेटलावद में विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का आयोजन समस्त राष्ट्रभक्त, पेटलावद के तत्वावधान में किया जा रहा है।

*14 अगस्त को होगा आयोजन*

आयोजक मंडल के अनुसार मशाल यात्रा 14 अगस्त की रात 8 बजे बिरसा मुंडा चौराहा, पेटलावद से प्रारंभ होगी। 


*जनमानस में जागरूकता पैदा करना ही उद्देश्य*

आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा अखंड भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी राष्ट्रभक्तों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। “एक राष्ट्र, एक संकल्प, अखंड भारत” के संदेश के साथ निकलने वाली यह मशाल यात्रा देशभक्ति और राष्ट्र जागरण का संदेश देगी।

अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को लेकर संकल्प दोहराया जाता रहा है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"